आप ने कुरुक्षेत्र से शुरू किया हरियाणा जोड़ो अभियान
भाजपा व इनैलो ने अपने स्वार्थो के लिए हरियाणा को जलवाया---केजरीवाल
सत्ता में आते दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा को देंगे सस्ती बिजली, बेहतर शिक्षा
पार्टी प्रभारी गोपाल राय ने कार्यकर्ताओं को सिखाए संगठन मजबूती के गुर
भाजपा तोड़ने की राजनीति कर रही है हम जोड़ रहे हैं:जयहिंद
कुरुक्षेत्र, 27 मई। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कुरुक्षेत्र की धरती से मिशन 2019 के लिए हरियाणा जोड़ो अभियान की शुरुवात करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाण की सभी सीटों पर चुनाव भी लड़ेगी और जीतकर हरियाणा में सरकार भी बनाएगी। केजरीवाल कुरुक्षेत्र की नई अनाज मंडी में हरियाणा जोड़ो अभियान की शुरुवात का औपचारिक एलान करने के बाद पार्टी के लोकसभा प्रभारी, संगठन मंत्री, विधानसभा प्रभारी, जिला अध्यक्ष, हल्का प्रधानों के प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में बदलाव के लिए यह अभियान शुरू किया जयेगा। पहले चरण में प्रत्येक लोकसभा तथा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ता लोगों से मिलकर दिल्ली में किये गए विकास कार्यों की जानकारी देंगे। दो माह बाद दूसरे चरण में हरियाणा के प्रत्येक घर में जाकर लोगो को पार्टी से जोड़ने का काम किया जाएगा।
केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती औऱ पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की जनता में उपस्थिति ही हरियाणा में सरकार बनाएगी।
केजरीवाल ने कांग्रेस, भाजपा व इनेलो के नेताओं पर अपने स्वार्थों के लिए हरियाणा को जलाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार को शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने कहा कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में अगर सस्ती बिजली मिल सकती है तो हरियाणा में क्यों नहीं। दिल्ली के सरकारी स्कूल आज प्राइवेट स्कूलों को पछाड़कर बेहतर परिणाम दे रहे हैं और दिल्ली से सटे हरियाणा के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर लगातार गिर रहा है।
केजरीवाल ने सत्ता में आते ही हरियाणा वासियों को सस्ती बिजली देने, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने का एलान करते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह हरियाणा के लोगों को दिल्ली में किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी देकर आप के साथ जोड़े।
इससे पहले आप प्रभारी एवं दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने पार्टी कार्यकर्ताओं को हरियाणा जोड़ो अभियान को सफलतापूर्वक चलाने के लिए बिंदुवार प्रशिक्षण दिया। गोपाल राय ने करीब एक घंटे तक प्रदेश भर से आये हुए कार्यकर्ताओं को इस अभियान के दौरान लोगों द्वारा पूछे जाने वाले सवालों के जवाव, पार्टी की नीतियों तथा भाषण दिए जाने की भी ट्रेनिंग दी।
आप अध्यक्ष नवीन जयहिंद में पार्टी नेताओं का यहां पहुचने पर स्वागत करते हुए कहा कि हरियाण में सीबीआई (कांग्रेस,भाजपा,इनलो) ने लोगों को तोड़ने का काम किया है और आप ने हमेशा लोगों को जोड़ने का काम किया है। जयहिंद ने कहा कि आज से कुरुक्षेत्र की धरती से एक नया धर्मयुद्ध शुरू होने जा रहा है। जिसमे व्यवस्था परिवर्तन के लिए समूचा प्रदेश एकजुट है।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता, एन डी गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। सम्मेलन के दौरान आप के वरिष्ठ नेता ओम नारायण शर्मा, कुलदीप कादयान, सुधीर यादव, मदन लाल, समेत सभी लोकसभा प्रभारी मौजूद थे।
इसी में बॉक्स
संघर्षशील कार्यकर्ता की तरह दिखे केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज लंबे समय के बाद कार्यकर्ताओं के समक्ष एक नेता की बाजए कार्यकर्ता के रूप में दिखाई दिए। केजरीवाल ने अपने भाषण की शुरुवात एक क्रांतिकारी गीत से की तो कार्यकर्ताओं ने भी उनका साथ दिया। केजरीवाल ने अपने भाषण में आज राजनीतिक तीर छोड़ने की बाजए कार्यकर्ताओं को संगठित करने पर केंद्रित रखा।
कुरुक्षेत्र में आप के कार्यकर्ता सम्मेलन झलकियां
आप कार्यकर्ताओं ने कुरुक्षेत्र की धरती से अपनी पार्टी की टोपी के विकल्प के रूप में पगड़ी को भी लांच कर दिया। पार्टी कार्यकर्ता आज आप लिखी हुई पगड़ियां पहनकर आये हुए थे।
कुरुक्षेत्र की नई अनाज मंडी में आयोजित कार्यकर्ता समेलन के पंडाल में चारो तरफ दिल्ली सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों के बैनर लगाए गए थे।
भीषण गर्मी के बावजूद पंडाल में महिलाओ की उपस्थिति भी प्रशंसनीय रही।
कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मुख्य मंच पर केजरीवाल समेत तमाम नेता बगैर किसी कुर्सी के बैठे।
सोशल मीडिया के माध्यम से सक्रिय रही आप के कई आईटी प्रोफेशनल आज के कार्यक्रम को लाइव करने में जुटे रहे।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्य मंच के आगे बड़ा सा बैनर लगाकर हरियाणा का लाल केजरीवाल का नारा दिया।
मंच से भाषण देने वाले अधिकतर नेताओं ने अगला चुनाव नवीन जयहिंद के नेतृत्व में चुनाव लड़ने ओर सरकार बनाने का दावा किया।
सम्मेलन के दौरान आप के हरियाणा प्रभारी गोपाल राय ने मंच से कार्यकर्ताओं को भविष्य की रणनीति के तहत कार्य करने का प्रशिक्षण दिया।
अरविन्द केजरीवाल ने अपने भाषण की शुरुआत क्रांतिकारी गीत से की जिसे प्रदेश भर से आये हुए कार्यकर्ताओं ने साथ गुनगुनाया।
सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं को हरियाणा जोड़ो अभियान को सुचारू रूप से चलाने का भी प्रशिक्षण दिया गया।