चचेरे भाईयो ने की कस्सी से काटकर भाई की हत्या
गांव बुटाना में शराब पीकर तीन माह माह पहले हुआ था झगड़ा
खेतों में पड़ा मिला शव,
सोनीपत। बरोदा थाना के अन्र्तगत गांव बुटाना में दो चचेरे भाईयों ने कस्सी से काटकर भाई की हत्या करने का मामला सामने आया है। तीन महीने पहले मृतक व चचेरे भाइयों के बीच हुआ था झगड़ा। इसकी झगडे की रंजिश रखते हुए दोनों भाइयों ने मिलकर अपने चचेरे भाई की कस्सी के काटकर हत्या कर दी। मृतक का शव उसके खेतों में पड़ा मिला। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों भाई मौके से फरार हो गए। वही घटना की सूचना मिलते ही बरोदा थाना के इंस्पैक्टर वीरभान सिंह और बुटाना चौकी इंचार्ज सतीश कुमार मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लिया और यहां के नागरिक अस्पताल में लाया गया। मृतक के भाई की शिकायत पर दो चचेरे भाईयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। सुनील पुत्र करतार गोहाना और आसपास के क्षेत्र में दिहाड़ी का काम करता था। करीब तीन महीने पहले उसके चाचा करतार के दो बेटे राजकुमार और सुभाष के साथ शराब के नशे में गांव में ही झगड़ा हुआ था। उस दौरान पंचायती तौर पर राजीनामा हो गया था। मगर सुनील ने कई बार शराब पीकर उक्त दोनों चचेरे भाईयों के साथ कई बार गाली गलौज किया। जिससे वे रंजिश रखे हुए थे। रविवार को तडक़े सुनील बरोदा गांव की और जाने वाले रास्ते पर स्थित बाबा भटठा की और जा रहा था। जबकि दूसरी और से सुभाष किसी के खेत में से आ रहा था। सुनील ने फिर से सुभाष को गाली देनी शुरु कर दी। गुस्साये सुभाष ने सुनील की जेब से बोतल निकालकर सुनील के माथे पर दे मारी तथा उसके बाद राजकुमार को भी बुला लिया तथा दोनों भाईयों ने सुनील पर कस्सी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे सुनील वहीं पर ढेर हो गया। राहगीरों ने सुनील का शव पड़ा देखा तो उनके परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बरोदा पुलिस को दी। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस इंस्पैक्टर वीरभान सिंह ने बताया कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।