समाजसेवी ओमशिव कौशिक को पितृशोक
सतनाली मंडी (प्रिंस लांबा)।
क्षेत्र के गांव नांगलमाला निवासी समाजसेवी ओमशिव कौशिक के पिता पंडित रंगलाल सिंह का रविवार सायं करीब 8:30 बजे निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। रविवार सायं उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा जिसके चलते मौके पर उन्होंने प्राण त्याग दिए। वे अपने पीछे 5 पुत्रों व 9 पौत्रों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए है। पंडित रंगलाल सिंह एक प्रतिष्ठित व्यक्ति थे तथा सामाजिक व धार्मिक कार्यों में उनकी बेहद रूचि रही। उनके निधन की खबर मिलते ही आसपास गांवों में शोक की लहर दौड़ गई व पैतृक गांव नांगलमाला में गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी शवयात्रा में कस्बे व आसपास के गांवों के सैकड़ों गणमान्य लोगों ने भाग लिया।