313 गांवों की बदलेगी तस्वीर! 73 हजार करोड़ से बनेगा नया एक्सप्रेसवे, 8 जिलों को मिलेगा सीधा फायदा

313 गांवों की बदलेगी तस्वीर! 73 हजार करोड़ से बनेगा नया एक्सप्रेसवे, 8 जिलों को मिलेगा सीधा फायदा
 

<strong>पटनाः </strong>उत्तर प्रदेश और बिहार सहित देश के तमाम राज्यों में सड़कों की कनेक्टिविटी को लेकर लगातार काम किया जा रहा है. राज्यों को एक-दूसरे से जोड़ने के लिए एक्सप्रेसवे तैयार किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल को आपस में जोड़ने और बेहतर कनेक्टिविटी करने के लिए एक नए एक्सप्रेसवे का निर्माण होने वाला है, जिसका नाम गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे है.

यह एक्सप्रेसवे यूपी के गोरखपुर से शुरू होगा और बिहार के अलग-अलग जिलों से होकर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी तक पहुंचेगा. इस एक्सप्रेसवे के बनने से नॉर्थ ईस्ट जाना भी लोगों के लिए आसान हो जाएगा. इस एक्सप्रेसवे के बनने से सबसे ज्यादा फायदा बिहार को होने वाला है. बिहार के कुल 8 जिलों से यह एक्सप्रेसवे गुजरेगा.

<strong>बिहार के किन-किन जिलों से गुजरेगा यह एक्सप्रेसवे</strong>

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज शामिल है. बिहार में इस परियोजना के लिए करीब 2941 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जा सकती है. 8 जिलों के 39 प्रखंडों को 313 गांव इस परियोजना से जुड़ेंगे. पश्चिम चंपारण में 14 मौजा, पूर्वी चंपारण में 56 गांव, शिवहार में 12 गांव, सीतामढ़ी में 31 गांव, सुपौल में 17 मौजा, अररिया में 48 मौजा और किशनगंज में 51 मौजा शामिल है.

<strong>एक्सप्रेसवे की खासियत</strong>

इस एक्सप्रेसवे का नाम गोरखपुर-सिलीगुड़ी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे होगा. इसकी कुल लंबाई 568.7 किलोमीटर होगी. बिहार में इस एक्सप्रेसवे का सबसे अधिक हिस्सा होगा. करीब 417 किलोमीटर का हिस्सा बिहार से होकर गुजरेगा. प्रस्तावित लेन फोर लेन है. यह एक्सप्रेसवे गोरखपुर से शुरू होगा और फिर कुशीनगर होते हुए बिहार में प्रवेश करेगा. इसके बाद पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी. मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज होते हुए पश्चिम बंगाल में एंट्री होगी. इस एक्सप्रेसवे के निर्माण में कुल 73,000 करोड़ रुपये खर्च हो सकते हैं.

<strong>एक्सप्रेसवे बनने से क्या होगा फायदा</strong>

बता दें कि फिलहाल गोरखपुर से सिलीगुड़ी जाने में करीब 15 घंटे लगते हैं. लेकिन इस एक्सप्रेसवे के बनने से अधिकतम 8 घंटे लगेंगे. इसके अलावा किशनगंज और अररिया जैसे जिलों के बेहतर सड़क कनेक्टिविटी मिलेगी. पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. गोरखपुर, कुशीनगर और बिहार के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को बंगाल और पूर्वोत्तर के पर्यटकों से जोड़ने में मदद मिलेगी.

About the Author

Renu Sharma
Renu Sharma

9447 Articles