PM Modi Bihar Visit: बिहार पहुंचे पीएम मोदी, ‘नीतीश सेतु’ का करेंगे उद्घाटन; एयरपोर्ट पर पूर्व CM से मुलाकात

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के वैशाली जिले के दौरे पर पहुंच रहे हैं, जहां वे राज्य के विकास को नई गति देने वाली कई बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री वैशाली स्थित नवनिर्मित 'नीतीश सेतु' का निरीक्षण करेंगे।
 

<strong>PM Modi Bihar Visit:</strong> प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के वैशाली जिले के दौरे पर पहुंच रहे हैं, जहां वे राज्य के विकास को नई गति देने वाली कई बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री वैशाली स्थित नवनिर्मित 'नीतीश सेतु' का निरीक्षण करेंगे।

इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पीएम मोदी बिहार को लगभग 34,470 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान वे कई तैयार परियोजनाओं का लोकार्पण कर उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे और नई योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

इन बहुआयामी परियोजनाओं के दायरे में सड़क नेटवर्क, ऊर्जा, शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर, जल संसाधन, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। सरकार का लक्ष्य इन योजनाओं के माध्यम से समूचे बिहार में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना और आम जनता के लिए बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाना है।

<strong>एयरपोर्ट पर पूर्व सीएम से मुलाकात</strong>

पटना पहुंचने के बाद पीएम मोदी एयरपोर्च पर पूर्व सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की। नीतीश कुमार से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।

About the Author

Renu Sharma
Renu Sharma

9447 Articles