स्कूल वाली मैडम के साथ टीचर का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर आ रहे धमाकेदार कमेंट्स

स्कूल वाली मैडम के साथ टीचर का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर आ रहे धमाकेदार कमेंट्स
 

<strong>जहानाबाद (बिहार):</strong> बिहार के जहानाबाद जिले के एक सरकारी स्कूल से जुड़ा कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है। मखदुमपुर प्रखंड स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय माछील के इस वीडियो में एक शिक्षक और शिक्षिका कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो स्कूल की छत पर जाने वाली सीढ़ियों का है।

हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में वीडियो की वास्तविकता को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।

वायरल वीडियो की विभाग ने शुरू की जांच

मामले की जानकारी मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग के डीपीओ स्थापना रमेश कुमार पाल ने बताया कि विभाग को भी वायरल वीडियो के बारे में जानकारी मिली है। फिलहाल इसकी जांच कराई जा रही है।

डीपीओ के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहे शिक्षक और शिक्षिका की पहचान कर ली गई है। दोनों से विभाग की ओर से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है, ताकि मामले में उनका पक्ष भी सामने आ सके।

जांच में वीडियो सही मिलने पर होगी कार्रवाई

डीपीओ स्थापना रमेश कुमार पाल ने स्पष्ट किया कि विभागीय जांच में यदि वायरल वीडियो सही पाया जाता है, तो संबंधित शिक्षक और शिक्षिका के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल शिक्षा विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है। जांच पूरी होने और संबंधित पक्षों का जवाब मिलने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।

##

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles