शहीद स्मारक देखने के लिए ऑनलाइन और मौके पर होगी टिकट बुकिंग, निशुल्क प्रवेश के लिए भी करानी होगी बुकिंग : अनिल विज

शहीद स्मारक देखने के लिए ऑनलाइन और मौके पर होगी टिकट बुकिंग, निशुल्क प्रवेश के लिए भी करानी होगी बुकिंग : अनिल विज

15 नवंबर से जनता कर सकेगी शहीद स्मारक का दीदार, पहले एक महीने तक प्रतिदिन 500 लोगों को मिलेगा निशुल्क प्रवेश : अनिल विज

अंबाला छावनी में आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का अमित शाह ने किया उद्घाटन, 15 नवंबर से आम जनता के लिए खुलेगा:ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के आदेश से एक महीना नि:शुल्क दिखाया जाएगा स्मारक : अनिल विज

1857 की क्रांति के गुमनाम शहीदों को मिलेगा सम्मान, कांग्रेस के जन्म से 28 वर्ष पहले अंबाला छावनी से शुरू हुई थी आजादी की पहली लड़ाई : अनिल विज

चण्डीगढ,

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि आजादी की पहली लडाई का शहीद स्मारक का उदघाटन देश के केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा 5 नंवबर, 2026 को कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी 15 नवंबर, 2026 से इस स्मारक को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा और एक महीना तक यह स्मारक प्रतिदिन 500 लोगों को नि:शुल्क दिखाया जाएगा। श्री विज आज यहां मीडिया बाईट में यह जानकारी दे रहे थे।

श्री विज ने बताया कि इस स्मारक में आने के लिए आम जनता को प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक इसकी टिकटें बुक करानी होगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के आदेश से एक महीना स्मारक नि:शुल्क दिखाया जाएगा और एक महीना तक प्रतिदिन केवल 500 लोगों को ही दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नि:शुल्क देखने वालों को भी अपनी टिकट बुक करनी होगी। उसके लिए ambalawarmemorial.com पर जाकर ऑनलाईन अपनी टिकट को बुक कर सकते हैं। इसके अलावा, मेमोरियल में भी टिकट देने की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि आजादी की पहली लडाई कांग्रेस के जन्म से 28 वर्ष पहले अंबाला छावनी में 10 मई, 1857 से शुरू हुई थी। उन्होंने कहा कि मेरठ से 9 घंटे यह लडाई शुरू थी और यह लडाई सशस्त्र हुई थी तथा ये लडाई सारे देश में लडी गई थी। लेकिन जिन शहीदों को पेडों से बांध-बांधकर गोलियां मार दी गई और जिन पर कोल्हू चलवाए गए गांव के गांव अंग्रेजों द्वारा जला दिए गए थे। श्री विज ने बताया कि ऐसे उन हजारों शहीद, जिनको कभी इतिहास में जो स्थान मिलना चाहिए था, वो नहीं मिला। उन शहीदों को स्थान दिलाने के लिए अंबाला छावनी में शहीद स्मारक का निर्माण किया गया है जिसका उदघाटन हमारे देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने 5 नवंबर, 2026 को कर दिया है।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles