एक नवंबर सिखों का नरसंहार हुआ था दिल्ली में जिसमें कांग्रेस के कई नेता शामिल थे, ऐसे में इसी दिन रैली रखना, इस पर पुर्नविचार करना चाहिए : अनिल विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज का तंज - कांग्रेस की रैली राहुल गांधी के नेतृत्व में 99 चुनाव हारने का मातम मनाने का तरीका
फारूख अब्दुल्ला का शरीर हिंदुस्तान में रहता है और इनकी आत्मा पाकिस्तान में रहती है – अनिल विज
चंडीगढ़,
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने एक नवंबर को कांग्रेस की दिल्ली में वोट चोरी को लेकर होने वाली रैली पर तंज कसते हुए कहा कि सारे देश से हार जाने के बाद एक मातम मनाने का तरीका है जिसके घर में अगर मृत्यु हो जाए तो वह 13 दिन का मातम मानते हैं और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 99 चुनाव हार चुके हैं तो यह उसका मातम मना रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस ने दिल्ली में पिछले प्रदर्शन किए हैं उससे साफ लगता है कि वे देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं। हर पार्टी को अपनी सरकार बनाने का अधिकार है और लोकतंत्र में उसका तरीका मतदान से जीत कर होता है। विज ने कांग्रेस को सुझाव देते हुए कहा कि वे जनता के बीच में जाएं और हमारी सरकार की कमियां जाकर जनता को गिनाये और फिर अगर लोग उन्हें वोट देते हैं तब वह अपनी सरकार बना ले। पहले भी सरकार बदली है और कांग्रेस के राज में लोगों ने भाजपा की सरकार बनाई है क्या तब भी वोट चोरी हुई थी। ऊर्जा मंत्री अनिल विज बोले यह सिर्फ एक रन का तरीका है। उन्हें लगता है जिस प्रकार की हरकत कांग्रेस कर रही है इससे वह देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं और 1 नवंबर को जिस दिन सिखों को नरसंहार दिल्ली में हुआ था जिसमें कांग्रेस के ही कई नेता शामिल थे और इससे पहले 31 अक्टूबर को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या हुई थी, ऐसे में 1 नवंबर को दिल्ली में इतनी बड़ी रैली वहां रखना ये उन्हें पुर्नविचार करना चाहिए। त्यौहार का सीजन है व्यापारियों का कई हजार करोड़ का नुक्सान होगा जबकि रैली करनी है यह दस दिन बाद कर सकते हैं।
<strong>फारूख अब्दुल्ला का शरीर हिंदुस्तान में रहता है और इनकी आत्मा पाकिस्तान में रहती है – अनिल विज</strong>
फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि कश्मीरी सिर्फ इसलिए "बचे हुए" हैं क्योंकि पाकिस्तान हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर यह मुद्दा उठाता रहता है — वरना उनके प्रति भारत के इरादे ठीक नहीं हैं। जिस पर पलटवार करते हुए विज ने कहा कि फारूख अब्दुल्ला का शरीर हिंदुस्तान में रहता है और इनकी आत्मा पाकिस्तान में रहती है। चरित्र देश के जन जन में पहले से ही उजागर है यह हिंदू से ज्यादा पाकिस्तान से प्रेम करते हैं और जहां तक कश्मीर की बात है कश्मीर भारत का है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस द्वारा वहां लगाइ 370 धारा को खत्म किया है और आज कश्मीर हिंदुस्तान का अभिन्न अंग है जैसे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, है और वह बताने चाहते हैं कि आज भी अगर कुछ लोगों के दिमाग में कश्मीर है जैसा जामिया में नारे व पोस्टर लगाए गए, जिनके दिमाग में कश्मीर है ऐसे लोगों का ईलाज करना पड़ेगा।
