चंडीगढ़ के जीएमएसएसएस-35 के खिलाड़ियों ने इंटर स्कूल स्टेट टूर्नामेंटों में जीते मेडल, स्कूल का नाम रोशन किया
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-35 डी चंडीगढ़ के खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है। शिक्षा विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा आयोजित थर्ड फेज इंटर स्कूल स्टेट टूर्नामेंट 2026-27 में खिलाड़ियों ने कईं मेडल जीतकर स्कूल का नाम रौशन किया है। नैना, तनुष और अनंतवीर ने इंटर स्कूल स्टेट टूर्नामेंटों में गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है।
आज मेडल जीतकर स्कूल पहुँचने पर विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। स्कूल प्रिंसीपल सीमा बी ग्रोवर ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया है। स्कूल के खिलाड़ियों द्वारा मेडल जीतने पर प्रिंसिपल ने स्कूल के डीपीई डॉ. कुलदीप मेहरा को बधाई दी है।
खेल शिक्षकों और खिलाड़ियों की सफलता
स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर डॉ. कुलदीप मेहरा ने इस संबंध में पूरी जानकारी दी है। डॉ. कुलदीप मेहरा ने बताया कि हमारे खिलाड़ियों ने कईं दिनों से स्कूल शिक्षा विभाग चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा करवाये जा रहे स्कूल स्टेट टूर्नामेंटों में सफलतापूर्वक भाग लिया है। खिलाड़ियों ने इन टूर्नामेंटों में भाग लेते हुए मेडल जीतने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।
विभिन्न खेलों में जीते गए मेडल
मेहरा ने बताया कि हमारे स्कूल के जूडोका तनुष चौधरी ने लड़कों के अंडर-14 की वेट कैटेगरी माइनस 35 में गोल्ड मेडल जीता है। यह टूर्नामेंट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सेक्टर 34 में आयोजित जूडो इंटर-स्कूल स्टेट टूर्नामेंट 2026-27 के दौरान हुआ था, जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।
इसी प्रकार कक्षा 6वीं की आद्रिका सिंह ने भी लड़कियों के अंडर-14 और तीरंदाजी के इवेंट के इंडियन राउंड में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सेक्टर 56 चंडीगढ़ में आयोजित बॉक्सिंग टूर्नामेंट में कक्षा 12वीं के अनंतवीर सिंह ने लड़कों के अंडर-19 की वेट कैटेगरी 75 से 81 किलोग्राम बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीता है।
इसके इलावा अन्य खिलाड़ियों ने भी विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीते हैं। कक्षा 7वीं की नैना सिंह ने लड़कियों के अंडर-14 और वेट कैटेगरी माइनस 27 किलोग्राम जूडो में सिल्वर मेडल जीता है। निधि वर्मा ने भी अंडर-17 गर्ल्स की वेट कैटेगरी माइनस 36 किलोग्राम जूडो में सिल्वर मेडल जीता है।
लक्ष सिंह ने लड़कों के अंडर-17 और वेट कैटेगरी माइनस 56 किलोग्राम में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स 42 में आयोजित वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता है।
वहीं शारदा सर्वहितकारी स्कूल सेक्टर 40 में आयोजित फ्री स्टाइल कुश्ती टूर्नामेंट में अंडर-19 बॉयज में विजय शर्मा ने वेट कैटेगरी 57 किलोग्राम में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता है। सौरभ भी वेट कैटेगरी 61 किलोग्राम में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने में कामयाब रहे हैं।
इसके पहले आयोजित हुई स्केटिंग टूर्नामेंट में अर्णव शर्मा भी रिंक-1 500 मीटर और रिंक-2 1000 मीटर अंडर-19 बॉयज में दो ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने में कामयाब हुए थे। अर्णव ने अभी हाल ही में सम्पन्न हुई जूनियर स्टेट रोलर हॉकी टूर्नामेंट में भी टीम की तरफ से खेलते हुए गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है।