हरियाणा में  एच.सी.एस. (H.C.S.) अधिकारियों से सौतेला व्यवहार, 15 जिलों के अतिरिक्त उपायुक्त (A.D.C.) पद कैडर में    निर्धारित होने बावजूद केवल   8 जिलों में ही तैनाती

हरियाणा में एच.सी.एस. (H.C.S.) अधिकारियों से सौतेला व्यवहार, 15 जिलों के अतिरिक्त उपायुक्त (A.D.C.) पद कैडर में निर्धारित होने बावजूद केवल 8 जिलों में ही तैनाती

वहीं आई.ए.एस. कैडर  में  मात्र  8  पद तय  परन्तु   13 जिलों में ए.डी.सी. पद  पर तैनात, अम्बाला और कुरुक्षेत्र में महीनों से तैनाती लंबित

चंडीगढ़

हरियाणा में जिलों के अतिरिक्त उपायुक्त (एडिशनल डिप्टी कमिश्नर—ए.डी.सी.) के पदों पर तैनाती  को लेकर एक बड़ा प्रशासनिक असंतुलन सामने आया है। प्रदेश में एच.सी.एस. –ई.बी.(हरियाणा सिविल सेवा- कार्यकारी शाखा) अधिकारियों के लिए मौजूदा लागू कैडर आदेशानुसार  प्रदेश के कुल 23 जिलों में से 15 में  अतिरिक्त उपायुक्त का पद  एच.सी.एस. अधिकारियों के लिए निर्धारित हैं लेकिन वर्तमान में सिर्फ 8 जिलों में ही एच.सी.एस. अधिकारी बतौर  ए.डी.सी. के तौर पर  तैनात हैं। इसके विपरीत आई.ए.एस. अधिकारियों के लिए केवल 8 ए.डी.सी. पद निर्धारित होने के बावजूद वर्तमान में 13 जिलों में आई.ए.एस. अधिकारियों की ए.डी.सी. के तौर पर  तैनाती  है।

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट  में एडवोकेट और हरियाणा सरकार  के प्रशासनिक तंत्र और व्यवस्था

पर समय समय पर टिप्पणी करने वाले  हेमंत कुमार ने इसे  एच.सी.एस. अधिकारियों के साथ एक प्रकार का  सौतेला व्यवहार बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अपनी ही कैडर व्यवस्था की भावना का सत्यनिष्ठा से  पालन नहीं कर रही है।

वर्तमान में गत कई माह से  प्रदेश के दो जिलों नामत: अम्बाला और कुरुक्षेत्र  में ए.डी.सी. का पद पर किसी भी अधिकारी की   तैनाती लंबित है.

हेमंत ने बताया कि दिसम्बर 2025 में जारी हरियाणा सरकार के एच.सी.एस. कैडर संख्या निर्धारण आदेश में स्पष्ट रूप से 15 जिला एडीसी पद एच.सी.एस. कैडर के लिए निर्धारित किए गए थे। इन पदों पर सिलेक्शन ग्रेड, सुपर टाइम स्केल अथवा 9 से 18 वर्ष या उससे अधिक सेवा वाले वरिष्ठ एच.सी.एस. अधिकारियों की तैनात  की जा सकती है।

इसके बावजूद वर्तमान में केवल 8 जिलों में  ही एचसीएस अधिकारी ए.डी.सी. के रूप में तैनात हैं नामत: झज्जर जिले में 2002 बैच के जग निवास, फतेहाबाद जिले में 2004 बैच के अनुराग ढालिया, यमुनानगर जिले में 2004 बैच के नवीन आहूजा, जींद जिले में 2011 बैच के प्रदीप कुमार-2, कैथल जिले में 2011 बैच के डॉ. सुशील कुमार-2, हिसार जिले में 2011 बैच की शालिनी चेतल, सोनीपत जिले में 2011 बैच के अजय चोपड़ा और महेन्द्रगढ़ जिले में 2011 बैच के तरुण कुमार पावरिया.

हेमंत  का कहना है कि राज्य में पर्याप्त संख्या में पात्र वरिष्ठ एच.सी.एस. अधिकारी उपलब्ध हैं और 2016 बैच तक के एचसीएस अधिकारियों को भी ए.डी.सी. पद पर तैनात किया  जा सकता है। इसके बावजूद प्रदेश के  सात अन्य  जिलों में वरिष्ठ एच.सी.एस. के स्थान पर आई.ए.एस. अधिकारियों की जिला ए.डी.सी. पद पर  तैनाती कैडर व्यवस्था की मूल भावना के विपरीत है।

दूसरी ओर, केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डी.ओ.पी.टी.) द्वारा जून, 2026 में जारी आई.ए.एस. कैडर संख्या निर्धारण आदेश के अनुसार हरियाणा में ए.डी.सी. के केवल 8 पद ही आई.ए.एस. कैडर के लिए निर्धारित हैं, जिन पर सीनियर टाइम स्केल (कम-से-कम चार वर्ष सेवा) वाले आई.ए.एस. अधिकारी नियुक्त किए जा सकते हैं।

लेकिन वर्तमान में 23 में से 13 जिलों में आई.ए.एस. अधिकारी ए.डी.सी. के तौर पर  कार्यरत हैं। इनमें भिवानी और  चरखी दादरी दोनों जिलों में 2020 बैच के दीपक बाबूलाल करवा जबकि   रेवाड़ी जिले में  2020 बैच के  राहुल मोदी तैनात है. वहीं  गुरुग्राम जिले में 2021 बैच के  सोनू भट्ट,  पंचकूला  जिले  में  2021 बैच के विवेक आर्य,  हांसी जिले में 2021 बैच के लक्षित सरीन और रोहतक में 2021 बैच के नरेन्द्र कुमार तैनात  है. इसी प्रकार फरीदाबाद जिले में 2022 बैच की अंजलि श्रोत्रिया, पानीपत जिले में 2022 बैच के अंकित कुमार चोकसी, सिरसा जिले में 2022 बैच के अर्पित  संगल, करनाल जिले में 2022 बैच के डॉ. राहुल रैया, नूहं  जिले में 2022 बैच की ज्योति और पलवल जिले में 2022 बैच के उत्सव आनन्द बतौर ए.डी.सी. तैनात हैं.

डी.सी. के बाद सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद

जिला प्रशासन में ए.डी.सी. का पद उपायुक्त (डीसी) के बाद दूसरा सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद माना जाता है। प्रदेश के सभी 23 जिला मुख्यालयों पर यह पद स्थायी रूप से स्वीकृत है। वर्तमान व्यवस्था में ए.डी.सी. संबंधित जिले के पदेन जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी (डी.सी.आर.आई.ओ.) भी होता  है ।

बड़ा सवाल

जब एच.सी.एस. के लिए 15 पद और आई.ए.एस. के लिए केवल 8 पद निर्धारित हैं, तो आखिर एच.सी.एस. अधिकारियों को सिर्फ 8 जिलों तक ही क्यों सीमित रखा गया है और आई.ए.एस. अधिकारियों की तैनाती निर्धारित संख्या से लगभग दोगुनी क्यों है?

हेमंत का कहना है कि सरकार को अपनी ही कैडर नीति के अनुरूप ए.डी.सी. पदों पर तैनाती कर वरिष्ठ एच.सी.एस. अधिकारियों के साथ हो रहे भेदभाव को रोकना  चाहिए।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles