एचसीएस अधिकारियों की वर्ष 2025-26 के  पीएआर मूल्यांकन की समय-सीमा बढ़ी

एचसीएस अधिकारियों की वर्ष 2025-26 के पीएआर मूल्यांकन की समय-सीमा बढ़ी
 

चंडीगढ़, 18 नवंबर-हरियाणा सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल पर एचसीएस (कार्यकारी शाखा) अधिकारियों की वर्ष 2025-26 की वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (पीएआर) दर्ज करने के लिए विभिन्न स्तरों की समय-सीमा बढ़ा दी है।

मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, रिव्यूइंग अथॉरिटी द्वारा मूल्यांकन की समय-सीमा 24 नवंबर, 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, एक्सेप्टिंग अथॉरिटी द्वारा मूल्यांकन की अंतिम तिथि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 31 दिसंबर, 2026 ही रहेगी।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles