राज्य स्तरीय नगाड़ा (बनचारी) प्रतियोगिता में जितेंद्र ने प्राप्त किया प्रथम पुरस्कार  

राज्य स्तरीय नगाड़ा (बनचारी) प्रतियोगिता में जितेंद्र ने प्राप्त किया प्रथम पुरस्कार
 

चण्डीगढ़,

हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा 16 अक्तूबर, 2026 को मल्टी आर्ट सेंटर, कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय नगाड़ा (बनचारी) प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न कलाकारों एवं दलों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल द्वारा कलाकारों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन करने उपरांत चयनित विजेताओं में जितेंद्र एवं दल ने प्रथम पुरस्कार, जबकि सुनील एवं दल ने द्वितीय तथा चंदर सिंह एवं दल ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया। इसके अतिरिक्त, लेखराम एवं दल, नानक चंद एव दल, धर्मवीर एवं दल, वेद प्रकाश एवं दल तथा विरेन्द्र एवं दल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य हरियाणा की समृद्ध लोक-संगीत परंपरा, विशेषकर नगाड़ा (बनचारी) लोकवाद्य कला को संरक्षण एवं प्रोत्साहन देना तथा लोक कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध करवाना है। इस प्रकार के आयोजनों से पारंपरिक लोककलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने तथा लोक कलाकारों को प्रोत्साहित करने में सहायता मिलती है।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles