मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से की शिष्टाचार भेंट, दीपावली की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से की शिष्टाचार भेंट, दीपावली की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
 

चंडीगढ़, 7 नवंबर

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी सहित शनिवार को हरियाणा लोक भवन में राज्यपाल श्री प्रो. असीम कुमार घोष और लेडी गवर्नर श्रीमती मित्रा घोष से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि   की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व भारतीय संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, असत्य से सत्य की ओर तथा निराशा से आशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का भी अवसर है।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles