Delhi AQI Alert: दिल्ली की हवा फिर होगी जहरीली! अगले 6 दिन बढ़ेगा प्रदूषण, बच्चों और बुजुर्गों के लिए IMD की जरूरी चेतावनी

Delhi AQI Alert: दिल्ली की हवा बीते सात दिनों से खराब श्रेणी में बनी हुई है, हालांकि अगले सप्ताह इसके फिर से बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका है।
 

<strong>Delhi AQI Alert:</strong> दिल्ली की हवा बीते सात दिनों से खराब श्रेणी में बनी हुई है, हालांकि अगले सप्ताह इसके फिर से बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका है।

शनिवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 265 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। राजधानी में बढ़ते प्रदूषण के पीछे वाहनों से निकलने वाला धुआं सबसे बड़ा कारण बना हुआ है।

बीते तीन दिनों से वायु गुणवत्ता में हल्का सुधार देखा गया है। 19 नवंबर को 280 रहने वाला एक्यूआई 20 नवंबर को घटकर 270 और शनिवार को 265 पर आ गया।

निगरानी केंद्रों की स्थिति देखें तो कुल 56 स्टेशनों में से 32 खराब श्रेणी में, 16 बेहद खराब श्रेणी में और 7 मध्यम श्रेणी में दर्ज किए गए, जबकि केवल एक स्टेशन संतोषजनक श्रेणी में रहा। दिल्ली छावनी में AQI 80 रहा

दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) की हवा सबसे अधिक रही। यहां का एक्यूआई 362 दर्ज हुआ। दिल्ली छावनी क्षेत्र में एक्यूआई 80 रहा।

वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के वास्तविक समय के स्रोत निर्धारण अनुमानों के अनुसार, शनिवार को दिल्ली की पीएम2.5 सांद्रता में सबसे बड़ा हिस्सा वाहनों का उत्सर्जन लगभग 33.1 प्रतिशत था।

इसके बाद कार्बनिक एरोसोल का 16.5 प्रतिशत और बायोमास जलाना, (पराली, लकड़ी और उपले जैसे घरेलू ठोस जैव ईंधन का उपयोग) 13.9 प्रतिशत और कचरा जलाने का 9.5 प्रतिशत रहा।

<strong>अगले 6 दिनों के लिए अलर्ट</strong>

वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली का पूर्वानुमान है कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को भी खराब श्रेणी रहेगी, लेकिन अगले छह दिनों में इसके बहुत खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। बच्चों-बुजुर्गों के लिए जरूरी सलाह

वहीं, एक्सपर्ट्स की सलाह है कि अगले 6 दिन बच्चों और बुजुर्गों का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है। सलाह दी गई कि बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। साथ ही मास्क पहनने की भी सलाह दी गई है।

वहीं, राजधानी का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 अंक कम है। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम है।

About the Author

Renu Sharma
Renu Sharma

9447 Articles