Delhi News: अब DTC बस डिपो में खुलेंगे पेट्रोल पंप, IOCL के साथ मिलकर कमाई बढ़ाने की तैयारी

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) अपने बस डिपो में पेट्रोल पंप स्थापित करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए डीटीसी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के साथ साझेदारी करने की योजना बना रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बसों के किराये के अलावा राजस्व के नए स्रोत तैयार करना है।
 

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) अपने बस डिपो में पेट्रोल पंप स्थापित करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए डीटीसी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के साथ साझेदारी करने की योजना बना रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बसों के किराये के अलावा राजस्व के नए स्रोत तैयार करना है।

हाल ही में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा की गई है। आईओसीएल के साथ परियोजना का खाका तैयार करने के साथ-साथ अन्य तेल कंपनियों के सहयोग से भी ऐसी योजनाएं शुरू करने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।

<strong>डीटीसी को कैसे मिलेगा फायदा?</strong>

योजना के तहत बस डिपो में स्थापित होने वाले पेट्रोल पंप 'कंपनी के स्वामित्व और कंपनी द्वारा संचालित' (सीओसीओ) मॉडल पर चलाए जाएंगे। इसके तहत पेट्रोल पंपों का संचालन संबंधित तेल कंपनी करेगी, जबकि इससे होने वाली आय का एक निश्चित हिस्सा डीटीसी को मिलेगा। वर्तमान में डीटीसी के 37 बस डिपो संचालित हैं, जिनमें उपयुक्त स्थानों पर पेट्रोल पंप खोलने की संभावना तलाशी जा रही है।

<strong>क्या है डीटीसी का नेक्सट प्लान?</strong>

बता दें कि डीटीसी अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए कई अन्य विकल्पों पर भी काम कर रही है। इसमें बसों पर विज्ञापन, बसों के पूरे बाहरी हिस्से पर विज्ञापन लगाने की योजना शामिल है। हालांकि, बसों पर पूरे बाहरी हिस्से में विज्ञापन लगाने की योजना अभी शुरू नहीं हो सकी है।

इसके लिए विज्ञापन एजेंसी की नियुक्ति होनी बाकी है। वहीं सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत डिपो की जमीन का पुनर्विकास भी शामिल है। अधिकारियों के मुताबिक, नवंबर 2025 तक डीटीसी की औसत आय 91.11 करोड़ रुपये दर्ज की गई है, जबकि पिछले पूरे वित्त वर्ष में यह 68.05 करोड़ रुपये थी। डीटीसी के बेड़े में करीब सात हजार बसें हैं।

About the Author

Renu Sharma
Renu Sharma

9447 Articles