चिकित्सा समुदाय की आवाज बनेगा ‘Medमंच’, डीएमए इंडिया ने पहले संस्करण का किया भव्य शुभारंभ
डॉक्टरों की कलम, विचारों और रचनात्मकता को नई पहचान देगा ‘Medमंच’, डीएमए इंडिया की अनूठी पहल
नई दिल्ली,16 नवंबर। चिकित्सा जगत में केवल उपचार और अनुसंधान ही नहीं, बल्कि विचारों, अनुभवों, साहित्य, रचनात्मकता और सामाजिक सरोकारों को भी उचित स्थान मिलना चाहिए। इसी उद्देश्य को साकार करने की दिशा में डेमोक्रेटिक मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए इंडिया) ने अपनी विशेष पत्रिका ‘Medमंच’ के प्रथम संस्करण का शुभारंभ किया।
इस पहल का उद्देश्य डॉक्टरों, मेडिकल विद्यार्थियों एवं चिकित्सा समुदाय से जुड़े प्रतिभाशाली व्यक्तियों को एक ऐसा साझा मंच प्रदान करना है, जहां वे अपने विचारों,अनुभवों, शोध,साहित्यिक अभिव्यक्तियों और रचनात्मक प्रतिभा को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत कर सकें।
इस अवसर पर डीएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अमित व्यास, संस्थापक एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ शुभ प्रताप सोलंकी के नेतृत्व और मार्गदर्शन को इस पहल की महत्वपूर्ण प्रेरणा के रूप में रेखांकित किया गया।राष्ट्रीय नेतृत्व ने Medमंच को चिकित्सा समुदाय की आवाज, प्रतिभा और विचारों को एक नई पहचान देने वाली सार्थक पहल बताया।
र्चुअल उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ शिल्पी अग्रवाल (फैकल्टी ऑफ एनाटॉमी, MIST एवं एनाटॉमी एजुकेटर) तथा डॉ आशीष कुमार (फिजिशियन, मेडिकल एजुकेटर एवं एकेडमिक डायरेक्टर,नेक्स्ट लर्निंग सेंटर,एनएलसी) की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम में डीएमए के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, Medमंच की संपादकीय टीम तथा विभिन्न विभागों से जुड़े सदस्यों ने सहभागिता की।
Medमंच की राष्ट्रीय टीम एवं विभागीय नेतृत्व- Medमंच के संचालन,संपादकीय गुणवत्ता और रचनात्मक दिशा को सुनिश्चित करने के लिए एक समर्पित टीम गठित की गई है।
नेतृत्व एवं समन्वय -डॉ कुमारी रेशु रॉली – चेयरपर्सन, Medमंच -डॉ आर्यन श्रीवास्तव – वाइस चेयरपर्सन, Medमंच
कंटेंट एवं क्यूरेशन विभाग -डॉ दीपशिखा मोहंती –विभागाध्यक्ष -डॉ उम्मे हानी हीरा -डॉ प्रांजल निबुधे -मामून एजाज
कम्युनिकेशन एवं आउटरीच विभाग -डॉ अस्मा सैयद –विभागाध्यक्ष -डॉ शिवानी भारती
रिसर्च एवं एनालिसिस विभाग -डॉ शरजील अहमद काकवी विभागाध्यक्ष -डॉ फारिया हनफी -डॉ प्लाबन दास -डॉ वैदेही चौहान -डॉ कविश अरोड़ा -डॉ जोहा हैदर -डॉ सिदरा खानम -डॉ. सादिया सबील
डिजाइन विभाग -डॉ वर्तिका गोयल –विभागाध्यक्ष -डॉ तनिष्का -डॉ धृति पटेल -डॉ ध्रुवी -डॉ हर्षिता -डॉ नीरज बरुण तालुकदार
Medमंच की इस पूरी टीम का गठन इस सोच के साथ किया गया है कि चिकित्सा जगत की प्रतिभाओं को केवल पेशेवर पहचान तक सीमित न रखते हुए उनकी रचनात्मक और बौद्धिक क्षमता को भी राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान किया जाए।
डीएमए के राष्ट्रीय नेतृत्व ने इस अवसर पर पूरी टीम के समर्पण, परिश्रम और रचनात्मक योगदान की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि Medमंच आने वाले समय में चिकित्सा समुदाय के बीच संवाद, ज्ञान, साहित्य और सकारात्मक विचारों के आदान-प्रदान का एक सशक्त माध्यम बनेगा।
‘Medमंच’ केवल एक पत्रिका नहीं, बल्कि उन आवाज़ों को अभिव्यक्ति देने का प्रयास है, जो चिकित्सा जगत को और अधिक संवेदनशील, जागरूक, रचनात्मक एवं सशक्त बनाने की क्षमता रखती हैं।