दिवाली से ठीक पहले केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: सरकार ने एडहॉक बोनस को दी मंजूरी, खाते में आएंगे इतने रुपये
नई दिल्ली: त्योहारों के इस सीजन में केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ग्रुप B और C के पात्र कर्मचारियों को 'नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस' (Non-PLB) यानी एडहॉक बोनस देने का ऐलान किया है। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग (Department of Expenditure) की ओर से जारी ताजा कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, इस फैसले से उन केंद्रीय कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा जो किसी अन्य बोनस योजना के दायरे में नहीं आते हैं।
कितना मिलेगा बोनस और कैसे होगी गणना?
सरकारी दिशानिर्देशों के तहत पात्र कर्मचारियों को 30 दिनों के वेतन के बराबर बोनस दिया जाएगा। हालांकि, इस बोनस की राशि तय करने के लिए अधिकतम मासिक वेतन की सीमा 7,000 रुपये निर्धारित की गई है।
गणना का गणित: यदि किसी कर्मचारी की गणना 7,000 रुपये की अधिकतम सीमा पर की जाती है, तो उसे मिलने वाले 30 दिन के बोनस का हिसाब कुछ इस तरह होगा:
बोनस राशि=
30.4
7000×30
=6,907.89 रुपये
इस प्रकार कर्मचारियों के खाते में लगभग 6,908 रुपये का बोनस आएगा।
किन-किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा?
इस आदेश के तहत निम्नलिखित श्रेणियों में आने वाले कर्मचारियों को एडहॉक बोनस का लाभ मिलेगा:
केंद्र सरकार के ग्रुप C के सभी पात्र कर्मचारी।
ग्रुप B के वे गैर-राजपत्रित (Non-Gazetted) कर्मचारी जो किसी अन्य प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस के तहत कवर नहीं हैं।
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) और सशस्त्र बलों के पात्र जवान।
केंद्र शासित प्रदेशों (UTs) के वे कर्मचारी जो केंद्र सरकार के वेतनमान का पालन करते हैं और किसी अन्य योजना का लाभ नहीं ले रहे हैं।
बोनस पाने के लिए ये शर्तें पूरी करना जरूरी
सरकार ने एडहॉक बोनस के लिए कुछ मुख्य पात्रता मानदंड तय किए हैं:
कम से कम 6 महीने की सेवा: कर्मचारी का 31 मार्च 2026 तक सेवा में होना अनिवार्य है। साथ ही, उसने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कम से कम 6 महीने की निरंतर सेवा पूरी की हो। 6 महीने से 1 साल के बीच सेवा देने वालों को अनुपातिक (Pro-rata) आधार पर भुगतान किया जाएगा।
कैजुअल कर्मचारियों के लिए नियम: ऐसे कैजुअल कर्मचारी जिन्होंने सप्ताह में 6 दिन काम वाले कार्यालयों में लगातार 3 साल या उससे अधिक समय तक हर साल कम से कम 240 दिन काम किया है, वे भी इस बोनस के हकदार होंगे।