Haryana State Day: हरियाणवी रंग में रंगेगा भारत मंडपम, आज पहुंचेगे CM नायब सिंह सैनी

दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आज हरियाणा स्टेट डे का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे।
 

<strong>दिल्ली।</strong> अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आज हरियाणा स्टेट डे का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे।

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच मनाए जाने वाले इस कार्यक्रम में हरियाणवी संस्कृति, परंपरा और प्रदेश की विकास यात्रा की बहुआयामी झलक देखने को मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय मेले में मनाया जाएगा हरियाणा स्टेट डे

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला देश के सबसे बड़े व्यापारिक और सांस्कृतिक आयोजनों में गिना जाता है, जहां देश-विदेश से हजारों प्रदर्शक और लाखों आगंतुक पहुंचते हैं।

ऐसे प्रतिष्ठित मंच पर हरियाणा स्टेट डे का आयोजन प्रदेश के लिए अपनी आर्थिक प्रगति, उद्यमशीलता और सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। भारत मंडपम के एम्फीथिएटर में शाम 6 बजे हरियाणा स्टेट डे कार्यक्रम की शुरुआत होगी।

हरियाणा पवेलियन का करेंगे अवलोकन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मेले में बनाए गए हरियाणा पवेलियन का अवलोकन भी करेंगे। पवेलियन में प्रदेश के विभिन्न विभागों, उद्योगों, हस्तशिल्प कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है।

मुख्यमंत्री विभिन्न स्टालों पर जाकर प्रदर्शकों से संवाद करेंगे और उनके द्वारा प्रदर्शित उत्पादों व नवाचारों की जानकारी लेंगे। हरियाणा पवेलियन में प्रदेश की औद्योगिक प्रगति, निवेश के अवसरों, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पारंपरिक कला-कौशल को प्रमुखता से दर्शाया गया है।

About the Author

Renu Sharma
Renu Sharma

9447 Articles