Weather Update 3 November: 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 95 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD की बड़ी चेतावनी!
Weather Update 3 November: 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 95 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD की बड़ी चेतावनी!
Weather Update 3 November: देश से मानसून पूरी तरह विदा हो चुका है, लेकिन मौसम की मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई हैं। मौसम विभाग ने कल यानी 3 नवंबर 2026 को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली और पश्चिम बंगाल समेत देश के 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 90 से 95 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिसका सबसे ज्यादा असर ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार पर देखने को मिलेगा।
इस बारिश और आंधी की वजह से तापमान में 5 से 6 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। इसके अलावा, पूर्वी भारत में कोहरे और पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड की चेतावनी भी दी गई है, इसलिए यात्रा करते समय सावधानी बरतें और मछुआरों को समुद्र तटों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के पास निम्न दबाव बनने से पूर्वी राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं 4 से ज्यादा राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कल यानी 3 नवंबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान के दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की पूरी संभावना है। वहीं, पूर्वोत्तर असम और उसके आसपास के इलाकों में एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कल यानी 3 नवंबर को देश के अन्य राज्यों में मौमस का हाल कैसा रहेगा।
देश के 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 3 नवंबर को देश के 20 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 90 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी का प्रहार होगा। किसानों के फसलों के नुकसान की प्रबल संभावना है।
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली(3 नवंबर-बारिश-आंधी का अलर्ट): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 3 नवंबर को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफानी हवा चल सकती है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 3 नवंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा
यूपी(3 नवंबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): गोरखपुर, देवरिया, सोनभद्र, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़, महाराजगंज, कुशीनगर, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर और बहराइच में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी है। वहीं, लखनऊ में कल यानी 3 नवंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा
बिहार (3 नवंबर-बारिश-तूफान का अलर्ट): सिवान, सारण, गया, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, जमुई और बेगूसराय में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, पटना में कल यानी 3 नवंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
झारखंड(3-4 नवंबर-तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): रांची, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, पलामू, चतरा, देवघर, गोड्डा, हजारीबाग, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और लोहरदगा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, रांची में कल यानी 3 नवंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड (3 नवंबर- बारिश-आंधी का अलर्ट): अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, नैनीताल, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और ऋषिकेश में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, देहरादून में कल यानी 3 नवंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।
हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल (3 नवंबर-बारिश-तूफान की चेतावनी): कुल्लू, मंडी, किन्नौर, चंबा, सोलन और बिलासपुर में मध्यम बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, मनाली में कल यानी 3 नवंबर को अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर (3 नवंबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): जम्मू, पुंछ, रियासी, मिरपुर, किश्तवाड़, पहलगाम, अनंतनाग और बारामूला में में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 3 नवंबर को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
शहर अधिकतम तापमान (3 नवंबर) न्यूनतम तापमान (3 नवंबर)
दिल्ली 29°C 17°C
मुंबई 34°C 26°C
चेन्नई 31°C 26°C
कोलकाता 32°C 25°C
लखनऊ 30°C 19°C
पटना 30°C 21°C
रांची 27°C 19°C
भोपाल 28°C 18°C
जयपुर 31°C 17°C
शिमला 21°C 10°C
नैनीताल 21°C 12°C
पश्चिम बंगाल में कल का मौसम कैसा रहेगा
पश्चिम बंगाल(3 नवंबर-तेज बारिश-आंधी की संभावना): हावड़ा, कालिम्पोंग, कोलकाता, पश्चिम मेदिनीपुर, पुरबा बर्द्धमान, बांकुड़ा, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और दुर्गापुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, कोलकाता में कल यानी 3 नवंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंचेगा और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा
पंजाब (3 नवंबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): फिरोजपुर, संगरूर, होशियारपुर, कपूरथला संगरूर, लुधियाना, अमृतसर, गुरदासपुर, बठिंडा, फरीदकोट और बरनाला में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे।
राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान (3 नवंबर-भारी बारिश की संभावना): बारां, उदयपुर, सवाई माधोपुर, चुरू, कोटा, करौली, धौलपुर, श्रीगंगानगर, अजमेर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, भरतपुर और जयपुर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, जयपुर में कल यानी 3 नवंबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।
मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश (3 नवंबर-बारिश-आंधी का येलो अलर्ट जारी): सिवनी, अनूपपुर, विदिशा, होशंगाबाद, खरगोन, बेतुल, मांडला, शहडोल, खंडवा, नरसिंहपुर, देवास, हर्दा, सागर और इंदौर में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, भोपाल में कल यानी 3 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।