आज का मौसम: कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी, 15 राज्यों में बारिश को लेकर IMD की चेतावनी!

22 नवंबर 2026: देशभर में अब कड़ाके की सर्दी दस्तक देने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार सहित 15 राज्यों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी को लेकर भी अलर्ट जारी किया है

22 नवंबर 2026: देशभर में अब कड़ाके की सर्दी दस्तक देने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार सहित 15 राज्यों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी को लेकर भी अलर्ट जारी किया है, जिससे इन इलाकों में हाथ-पैर जमा देने वाली ठंड पड़ने का अनुमान है। मौसम के इस बदलते मिजाज को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

इन 15 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और अरुणाचल प्रदेश। दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम

Delhi में अब तापमान धीरे-धीरे लुढ़ रहा है। राजधानी का न्यूनतम तापमान कल 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। पारा लुढ़कने के साथ ही दिल्ली में सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई है। कल सर्दी में एक डिग्री की और बढ़त हो सकती है। आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस है, जो कल गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कल यानी 22 नवंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम? हरियाणा की बात करें तो यहां फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं और मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने के कारण सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है। आईएमडी के मुताबिक, हरियाणा के कई हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा या हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है, जिससे वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

प्रदूषण के दिन बीते

दिल्ली-NCR में प्रदूषण के सबसे खराब दिन अब बीत चुके हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में दोपहर के समय वायु गुणवत्ता का स्तर अब मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु की तुलना में मामूली ही अधिक है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम UP के गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मथुरा, रामपुर, सहारनपुर, आगरा, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, कानपुर और बिजनौर में कड़ाके की सर्दी पड़ने का अलर्ट है। इस दौरान 35 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है, जो ठंड को और बढ़ा देगी। लखनऊ में आज यानी 22 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस जाएगा।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम

Bihar के Munger, बेगूसराय, Kishanganj, अररिया, Nalanda, रोहतास Gaya, मुजफ्फरपुर, Nalanda और गोपालगंज में तेज हवा के झोंके चलने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। पटना में आज यानी 22 नवंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

शहर अधिकतम तापमान (22 नवंबर) न्यूनतम तापमान (22 नवंबर)

दिल्ली 26°C 13°C मुंबई 32°C 21°C चेन्नई 30°C 24°C कोलकाता 29°C 23°C लखनऊ 28°C 16°C पटना 24°C 21°C रांची 25°C 19°C भोपाल 26°C 17°C जयपुर 26°C 14°C शिमला 17°C 07°C नैनीताल 18°C 8°C

झारखंड में 22 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम Jharkhand के गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में चक्रवात 'अकवान' का प्रभाव देखने को मिल सकता है। इन जिलों में जमकर बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। रांची में आज यानी 22 नवंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

चक्रवात को लेकर नया अपडेट

चक्रवात का लैंडफॉल नॉर्थ आंध्र प्रदेश और साउथ ओडिशा के बीच गोपालपुर के पास पूरा हो चुका है। इसके बाद यह उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, झारखंड के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में शुक्रवार को बारिश का मुख्य प्रभाव देखने को मिलेगा। तमिलनाडु के 10 जिलों में कल भारी बारिश

IMD ने 22 नवंबर यानी आज को चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम, पुदुक्कोट्टई और रामनाथपुरम जिलों में मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है। तटीय और दक्षिणी जिलों में बारिश की गतिविधि धीरे-धीरे बढ़ने की उम्मीद है। चेन्नई में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

पश्चिम बंगाल में मूसलाधार बारिश का अलर्ट मुर्शिदाबाद, दक्षिण दिनाजपुर, मालदा, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, गोपालपुर, कोलकाता में भारी बारिश का अलर्ट है। पश्चिम बंगाल में सोमवार तक हल्की होगी। IMD के मुताबिक दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। दक्षिण बंगाल के लिए 'येलो अलर्ट' है। गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश होगी। 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। कोलकाता में 22 नवंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

ठंडी और शुष्क हवाओं का सबसे ज्यादा असर होंठों पर दिखाई देता है। कई बार होंठ इतने रूखे हो जाते हैं कि उनमें दरारें पड़ने लगती हैं। आयुष मंत्रालय के अनुसार, दूध की मलाई और घी लगाने से फटे होंठों को आराम मिल सकता है। इसके अलावा शहद भी एक प्राकृतिक उपाय है। इसे पानी की दोगुनी मात्रा में मिलाकर होंठों पर लगाया जा सकता है

About the Author

Renu Sharma
Renu Sharma

9447 Articles