Namo Bharat Train: दिल्ली से दौड़ेगी देश की सबसे लंबी नमो भारत ट्रेन! 150 KM ट्रैक पर 8 नए स्टेशन, हरिद्वार-ऋषिकेश तक होगा विस्तार

Namo Bharat Train: केंद्र सरकार ने दिल्ली-मेरठ-हरिद्वार-ऋषिकेश नमो भारत कॉरिडोर को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना केदारनाथ और बद्रीनाथ समेत चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगी। इसके शुरू होने से दिल्ली और उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड तक के पर्यटन को भी नए पंख लगेंगे।
 

<strong>Namo Bharat Train:</strong> केंद्र सरकार ने दिल्ली-मेरठ-हरिद्वार-ऋषिकेश नमो भारत कॉरिडोर को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना केदारनाथ और बद्रीनाथ समेत चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगी। इसके शुरू होने से दिल्ली और उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड तक के पर्यटन को भी नए पंख लगेंगे।

मेरठ से ऋषिकेश तक करीब 150 किलोमीटर लंबा यह खंड देश का सबसे लंबा नमो भारत रूट होगा। वर्तमान में दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर की लंबाई 82 किलोमीटर है, जिसका अंतिम स्टेशन मोदीपुरम है। अब इसे विस्तार देते हुए आगे ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला तक ले जाने की तैयारी है, जिसके बाद दिल्ली से ऋषिकेश तक इस पूरे कॉरिडोर की कुल लंबाई 232 किलोमीटर हो जाएगी। इस नए 150 किलोमीटर के रूट का 72 किलोमीटर हिस्सा उत्तर प्रदेश में और 78 किलोमीटर क्षेत्र उत्तराखंड में आएगा।

मेरठ से ऋषिकेश विस्तार में नमो भारत से जुड़ेगा 150 किमी का नया ट्रैक

दिल्ली से ऋषिकेश मात्र 3 घंटे और हरिद्वार केवल 2.5 घंटे में

<strong>6 घंटे का सफर अब ढाई से तीन घंटे में</strong>

दिल्ली से ऋषिकेश सड़क मार्ग से जाने में ट्रैफिक जाम के बीच 6 घंटे तक लगते हैं। लेकिन नमो भारत ट्रेन 160 किमी प्रति घंटा की गति से दौड़ेगी। इस रैपिड रेल कॉरिडोर से दिल्ली के सराय काले खां से हरिद्वार ढाई घंटे और ऋषिकेश सिर्फ 3 घंटे में पहुंच सकेंगे। दिल्ली-एनसीआर, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद के लोग आसानी से हरिद्वार-ऋषिकेश की यात्रा कर शाम को घर लौट पाएंगे। नमो भारत का यह विस्तार नेशनल हाईवे (NH-58) के साथ ही साथ आगे बढ़ेगा।

<strong>मेरठ से आगे यूपी के नए संभावित स्टेशन</strong>

  1. दौराला
  1. सकौती
  1. खतौली
  1. मुजफ्फरनगर
  1. पुरकाजी (यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर)

उत्तराखंड के नए प्रस्तावित स्टेशन

  1. रुड़की
  1. हरिद्वार, ज्वालापुर
  1. ऋषिकेश (लक्ष्मण झूला के पास)

<strong>नमो भारत विस्तार को मंजूरी</strong>

उत्तर प्रदेश सरकार ने नमो भारत विस्तार के लिए NCRTC को लिखित सहमति दे दी है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर के बीच इसको लेकर मुलाकात भी हुई है। उत्तराखंड सरकार ने भी इसको मंजूरी दे दी है। इस 150 किमी लंबे कॉरिडोर की डीपीआर और जमीनी सर्वे का काम शुरू होने वाला है। डीपीआर की अगले साल की शुरुआत में मंजूरी के साथ अगले बजट में फंड आवंटित हो सकता है। इस नमो भारत रूट पर वर्ष 2030-2031 तक ट्रेनों का संचालन शुरू करने का लक्ष्य रखा जा सकता है।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles