अब दिल्ली से आगरा सिर्फ 59 मिनट! वाराणसी भी 3.5 घंटे में… यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, देखें पूरा रूट!

दिल्ली से आगरा का सफर अब महज 59 मिनट में पूरा करने की तैयारी को लेकर अब चर्चा जोरों पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुलेट ट्रेन नेटवर्क के नॉर्दर्न कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है।

Northern Bullet Train Corridor: दिल्ली से आगरा का सफर अब महज 59 मिनट में पूरा करने की तैयारी को लेकर अब चर्चा जोरों पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुलेट ट्रेन नेटवर्क के नॉर्दर्न कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 31 अक्टूबर को वाराणसी में इसकी सूचना साझा की। उनके मुताबिक, यह हाईस्पीड रेल नेटवर्क दिल्ली को उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वोत्तर के कई बड़े शहरों से जोड़ेगा। इससे न सिर्फ सफर का वक्त घटेगा, बल्कि कारोबार, रोजगार और छोटे उद्योगों को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि इस कॉरिडोर की शुरुआत दिल्ली से होगी। इसके बाद ट्रेन आगरा, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज को एक साथ जोड़ेगी। आगे इसका विस्तार पटना और सिलीगुड़ी होते हुए गुवाहाटी तक करने की योजना बनाई जा रही है। यानी यह सिर्फ दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच तेज सफर का प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि उत्तर और पूर्वी भारत के बीच कनेक्टिविटी बेहतर करने की बड़ी पहल है।

किस शहर तक पहुंचने में कितना समय लगेगा?

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कॉरिडोर के लिए अलग-अलग शहरों के बीच यात्रा का अनुमानित समय भी बताया है. दिल्ली से आगरा का सफर सबसे कम समय में पूरा होगा, जबकि वाराणसी तक पहुंचने में करीब साढ़े 3 घंटे लगेंगे.

रूट अनुमानित समय

दिल्ली से आगरा 59 मिनट

दिल्ली से कानपुर 1 घंटा 45 मिनट

दिल्ली से लखनऊ 2 घंटे 12 मिनट

लखनऊ से वाराणसी 1 घंटा 21 मिनट

दिल्ली से वाराणसी 3 घंटे 33 मिनट

‘मेक इन इंडिया’ होगा पूरा प्रोजेक्ट?

रेल मंत्री ने कहा कि बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का निर्माण पूरी तरह ‘मेक इन इंडिया’ के तहत होगा। यानी इसके निर्माण में भारत के युवाओं और कामगारों की भूमिका अहम होगी। वैष्णव की मानें तो, इस परियोजना से युवाओं, मिडिल क्लास और छोटे उद्योगों से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है।

क्या सब करेंगे बुलेट ट्रेन में यात्रा?

बुलेट ट्रेन को लेकर अक्सर सवाल उठता है कि क्या इसका किराया आम यात्रियों की पहुंच में होगा। रेल मंत्री ने कहा है कि इसका किराया किफायती रखने की योजना है और ये हवाई टिकटों से कम हो सकता है। हालांकि, अभी रूट के लिए कोई आधिकारिक किराया घोषित नहीं किया गया है।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles