1st November Changes: आज 1 नवंबर 2026 से क्या क्या हो रहे हैं बड़े बदलाव, आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर, देखिए पूरी जानकारी
1st November Changes: आज एक नवंबर से कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अक्टूबर की शुरुआत में जीएसटी काउंसिल द्वारा कारोबार पंजीकरण से लेकर करदाताओं को नोटिस भेजने से जुड़े नियमों में बदलाव किया गया था। यह बदलाव आज यानी एक नवंबर से लागू होने रहे हैं।
साथ ही साथ आम जनता की रोजमर्रा के जीवन पर असर डालने वाले कई वित्तीय व गैर-वित्तीय बदला ओर भी आज से ही लागू होंगे । तो चलिए जानते हैं कि वह कौन-कौन से बदलाव लागू होने जा रहे हैं....
वर्किंग प्लेस के पते पर जीएसटी पंजीकरण
आज यानी 1 नवंबर से कारोबारी को-वर्किंग प्लेस के पते पर जीएसटी पंजीकरण करा पाएंगे। इसके लिए आपको कारोबारी को को-वर्किंग प्लेस के सदस्य की कापी अपलोड करनी होगी, जिसमें पता साफ होना चाहिए। वहीं आधार नंबर की वजह से पंजीयन लेने पर अधिकारी उस पते की छानबीन करने नहीं जाएगा। लेकिन अगर जालसाजी या अन्य गंभीर गड़बड़ी का शक होने पर ही पते की छानबीन की जाएगी। पते को स्पष्ट तौर पर दिखाने के लिए बिजली बिल, हाउस टैक्स जैसे बिल साथ में लगा सकते है। इसके साथ ही अपील को लेकर फीस जमा करने और नोटिस के कारण बिल्कुल स्पष्ट बनाने, रिफंड को आसान बनाने जैसे नियम भी आज से लागू हो जाएंगे।
कॉल करने वाले का नाम स्क्रीन पर शो होगा
आज से सभी दूरसंचार कंपनियां कालिंग नेम प्रजेंटेशन (सीएनएपी) सेवा को लागू करेंगी। इस सेवा के लागू होने से करने वाले का नाम भी दिखेगा, चाहे उसका नंबर नाम से फोन में सेव है या नहीं। इससे यूजर्स को काफी आसानी होगी। फिलहाल यह सुविधा 4जी और 5जी कनेक्शन वाले फोन पर ही दी मिलेगी। बाद में 2जी और 3जी कनेक्शन वाले फोन पर यह सुविधा दी जा सकती है। मोबाइल फोन के स्क्रीन पर काल करने वाले का वहीं नाम दिखेगा जिस नाम से उसने कनेक्शन लिया है।
पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होगा
80 वर्ष से कम आयु के सरकारी पेंशनर्स को 1-30 नवंबर के बीच अपना वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र जमा कराना होगा। 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के पेंशनर्स ने एक अक्टूबर से ही इसे जमा करना शुरू भी कर दिया है। पेंशनभोगी यह प्रमाण पत्र पेंशन देने वाली बैंक शाखा में जाकर इसे जमा कर सकते हैं, या फिर 'जीवन प्रमाण' सुविधा के जरिये आधार डिजिटल रूप से जमा कर सकते हैं।
यूटिलिटी बिल पेमेंट पर शुल्क लेगा पीएनबी
सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक ने आज से क्रेडिट कार्ड के जरिये 50 हजार रुपये से अधिक के यूटिलिटी बिल भुगतान पर एक प्रतिशत शुल्क लागू कर दिया है। बता दें कि यह प्रति लेनदेन अधिकतम दो हजार रुपये तक होगा। पहले पीएनबी क्रेडिट कार्ड से यूटिलिटी बिल जमा करने पर किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लेता था। जानकारी दें दें कि बिजली, टेलीफोन, इंटरनेट, पानी जैसे बिलों को यूटिलिटी बिल कहा जाता है।
म्यूचुअल फंड में डायरेक्ट प्लान डिफॉल्ट
आज से एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (एएमसी) के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर म्यूचुअल फंड का डायरेक्ट प्लान डिफॉल्ट ऑप्शन मिलेगा। सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडे के मुताबिक, अगर कोई निवेशक रेग्युलर प्लान चुनता है, तो उसे पहले इसके ज्यादा खर्च अनुपात के बारे में बताया जाएगा। जिससे की अब ऑनलाइन निवेश करते समय निवेशकों को डायरेक्ट और रेग्युलर प्लान के खर्च का फर्क समझना आसान होगा।
सावरेन गोल्ड बांड से पैसा निकालने का मौका
नवंबर में सावरेन गोल्ड बांड में निवेश करने वालों को चार सीरीज के बांड में समय से पहले पैसा निकाल पाएंगे। इनमें 2020-21 सीरीज-7 की रिडेम्पशन (निकासी) तारीख 2 नवंबर, 2020-21 सीरीज-8 की 18 नवंबर और 2020-21 सीरीज-2 की 19 नवंबर तय है। वहीं, 2021-22 सीरीज-1 के निवेशक 25 नवंबर को समय से पहले रिडेम्पशन करा सकेंगे।
नौ नवंबर से कैंसर की 137 दवाओं के दाम घटेंगे
हाल ही में सरकार द्वारा 137 गैर-अनुसूचित कैंसररोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन अधिकतम 30 प्रतिशत तय किया गया है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) के इस फैसले से मौजूदा मूल्य के आधार पर दवाओं की खुदरा कीमतों में 70 प्रतिशत तक कमी आ सकती है। बता दें कि नया मूल्य नौ नवंबर से लागू होगा। मरीज एनपीपीए की वेबसाइट और ‘फार्मा सही दाम’ मोबाइल एप पर नयी कीमत देख पाएंगे।