Gold Silver Price: 7 अक्टूबर को महंगा हुआ सोना, चांदी के दाम में भी बड़ा बदलाव; देखें ताजा भाव

Gold Silver Price: 7 अक्टूबर को महंगा हुआ सोना, चांदी के दाम में भी बड़ा बदलाव; देखें ताजा भाव
 

<strong>Gold Silver Price: </strong>आज 7 अक्टूबर को सोने के दाम बढ़ गए है। देश के अलग- अलग शहरों में सोने महंगा हुआ है। लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद आज 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड लगभग 1050 रुपये महंगा हुआ। वहीं 22 कैरट सोने के दाम 960 रुपये तक बढ़ें है। जिसके बाद आज देश के ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 1.49 लाख से 1.50 लाख के आसपास चल रहा है।

<strong>देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव</strong>

 देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,380 रुपये, 22 कैरेट 1,37,860 रुपये और 18 कैरेट सोने का दाम 1,12,830 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले यानि 6 अक्टूबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत  1,49,320 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई थी।  वहीं 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड 1,36,890 रुपये बिक रहा था।

 मुंबई और कोलकाता में आज 24 कैरेट सोना 1,50,230 रुपये और 22 कैरेट सोना की कीमत 1,37,710 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,010 रुपये और 22 कैरेट की कीमत 1,36,590 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

वहीं बेंगलुरु और हैदराबाद में आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,50,230 प्रति 10 ग्राम है। जबकि लखनऊ और जयपुर में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,50,380 और 22 कैरेट सोने के दाम 1,37,860 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

<strong>चांदी का ताजा भाव</strong>

चांदी की कीमतों आज बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत लगातार 2 दिन से 2.27 लाख रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स समेत) पर है। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,35,000 रुपये प्रति किलो के आसपास बनी हुई है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज शुरुआती कारोबार में 0.65% लुढ़क कर यानी 1,484 रुपये गिरावट के साथ 2,25,758 रुपये प्रति किलो हो गया है। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,27,242 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। ध्यान रहें कि अलग- अलग राज्यों में ज्वैलर्स, बिल में मेकिंग चार्ज, टैक्स और GST जोड़ सकते हैं, जिससे अंतिम कीमत थोड़ा बढ़ सकती है।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles