Gold Silver Price: 1.36 लाख पर पहुंचा 22 कैरेट सोना, चांदी के भी गिरे दाम; देखें ताजा भाव

Gold Silver Price: 1.36 लाख पर पहुंचा 22 कैरेट सोना, चांदी के भी गिरे दाम; देखें ताजा भाव
 

<strong>Gold Silver Price: </strong>देश में सोने की कीमत में गिरावट बरकरार है। आज 6 अक्टूबर को एक बार फिर 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना सस्ता हुआ। अलग- अलग शहरों में 24 कैरेट सोने का औसत भाव लगभग 1,49,200 से 1,49,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच चल रहा है। वहीं दिल्ली- मुबंई जैसे बड़े शहरों में 22 कैरेट सोने कीमत 1.36 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,139.89 डॉलर प्रति औंस पर है।

<strong>देश के बड़े शहरों में सोने का ताजा भाव</strong>

देश की राजधानी दिल्ली में आज 6 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,320 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,36,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव बिक रहा  है।

वहीं जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भी 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,320 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इन शहरों में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने के दाम 1.36 लाख रुपये के आसपास बने हुए है।

मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 149170 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,36,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,170 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव 1,36,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 

<strong>चांदी का ताजा भाव</strong>

आज 6 अक्टूबर देश के अलग- अलग शहरों में चांदी 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिक रही है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत भी स्थिर रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 61.09 डॉलर प्रति औंस है।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles