सरकार ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील साइन किया तो होगा राष्ट्रव्यापी आंदोलन, देश बचाओ मोर्चा के राष्ट्रीय सम्मेलन में अल्टीमेटम

 
सरकार ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील साइन किया तो होगा राष्ट्रव्यापी आंदोलन, देश बचाओ मोर्चा के राष्ट्रीय सम्मेलन में अल्टीमेटम

*नई दिल्ली, 29 नवंबर 2026।*

देश बचाओ मोर्चा का राष्ट्रीय सम्मेलन आज नई दिल्ली स्थित गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में देशभर के 150 से अधिक किसान एवं मजदूर संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन की अध्यक्षता महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के प्रसिद्ध किसान नेता श्री प्रकाश पोहरे ने की।

सम्मेलन को देश के प्रमुख किसान नेताओं ने संबोधित किया। इनमें राष्ट्रीय किसान नेता श्री गुरनाम सिंह चढ़ूनी, श्री वी.एम. सिंह, भोपाल से श्री शिव कुमार कक्का,जसबीर भट्टी जी, सरदार जस्करण सिंह, प्रकाश पोहरे जी,सुरजीत फूल जी तथा लखनऊ से श्री विश्वात्मा भारत गांधी प्रमुख रूप से शामिल थे। इनके अतिरिक्त पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार सहित विभिन्न राज्यों से आए किसान नेताओं एवं संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे।

सम्मेलन में किसान-मजदूर एकता को मजबूत करने, देशभर के किसान एवं मजदूर संगठनों को एक साझा मंच पर लाने तथा उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त संघर्ष विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

 सम्मेलन में सर्वसम्मति से निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किए गए:

1. *किसानों और मजदूरों की निर्बाध आवाजाही:* केंद्र सरकार से मांग की गई कि किसानों और मजदूरों की स्वतंत्र आवाजाही के लिए अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं को खोलने की संभावनाओं पर विचार करने तथा आवश्यक नीतिगत एवं प्रशासनिक उपाय सुझाने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया जाए।

2. *गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य:* देश के सभी राज्यों में गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) कम से कम 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया जाए।

3. *मोर्चे का घूर्णनशील ( रोटेशनल) नेतृत्व:* देश बचाओ मोर्चा के नेतृत्व को लोकतांत्रिक, सहभागी और सामूहिक स्वरूप देने के लिए नेतृत्व की व्यवस्था रोटेशन (क्रमिक परिवर्तन) के आधार पर संचालित की जाएगी।

4. *सभी संगठनों के लिए खुला आमंत्रण:* देश के सभी किसान एवं मजदूर नेताओं तथा संगठनों को देश बचाओ मोर्चा से जुड़ने और साझा मंच पर मिलकर काम करने के लिए खुला आमंत्रण भेजा जाएगा।

5. *अगली बैठक:* देश बचाओ मोर्चा की अगली राष्ट्रीय बैठक 29 दिसंबर 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
6. गन्ना का समर्थन मूल्य 600 रूपए करवाने के मोर्चे के आंदोलन का राष्ट्रीय नेतृत्व किसान नेता श्री वीएम सिंह करेंगे। 
6. आगामी राष्ट्रीय संयोजक- भोपाल के किसान नेता श्री शिव कुमार कक्का को आगामी राष्ट्रीय संयोजक चुना गया। 
7. देश बचाओ मोर्चा की नियमावली बनाने के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई। सदस्य होंगे - श्री विश्वात्मा भरत गांधी, श्री शिव कुमार कक्का और श्री जसकरन सिंह। 

सम्मेलन में इस बात पर बल दिया गया कि किसानों और मजदूरों के हितों की रक्षा तथा देश में व्यापक सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन के लिए विभिन्न संगठनों को अपने अलग-अलग मंचों और पहचानों को बनाए रखते हुए साझा मुद्दों पर एकजुट होकर काम करना चाहिए।

About the Author

Atal Hind
Atal Hind atalhind@gmail.com

82 Articles

अटल हिंद (Atal Hind) भारत और दुनिया भर की सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों को आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध एक अग्रणी डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य पाठकों को न केवल खबरों से अपडेट रखना है, बल्कि उन्हें देश-दुनिया में हो रहे महत्वपूर्ण बदलावों का सही और गहरा विश्लेषण प्रदान करना भी है।