IAS इशिता राठी को मिली नई जिम्मेदारी! जम्मू ADC का संभाला चार्ज, UPSC में हासिल की थी 8वीं रैंक; पति भी IAS

बागपत की होनहार बेटी और आईएएस अधिकारी इशिता राठी एक बार फिर अपनी नई पोस्टिंग को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्हें जम्मू का अतिरिक्त उपायुक्त (प्रशासन) नियुक्त किया गया है, और उन्होंने 14 अक्टूबर 2026 को आधिकारिक तौर पर अपना कार्यभार भी संभाल लिया है।
 

बागपत की होनहार बेटी और आईएएस अधिकारी इशिता राठी एक बार फिर अपनी नई पोस्टिंग को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्हें जम्मू का अतिरिक्त उपायुक्त (प्रशासन) नियुक्त किया गया है, और उन्होंने 14 अक्टूबर 2026 को आधिकारिक तौर पर अपना कार्यभार भी संभाल लिया है। 2022 बैच की AGMUT कैडर की आईएएस इशिता इससे पहले पुडुचेरी के रायकल में जिला कलेक्टर के रूप में सेवाएं दे रही थीं। उनकी यह सफलता और प्रेरणादायक सफर हर यूपीएससी (UPSC) अभ्यर्थी के लिए मिसाल है।

<strong> पुलिस परिवार से ताल्लुक रखती हैं इशिता</strong>

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत की रहने वाली इशिता राठी का परिवार बेहद साधारण पृष्ठभूमि से जुड़ा है, लेकिन उनके घर का माहौल हमेशा अनुशासन और मेहनत वाला रहा है। उनका पूरा परिवार पुलिस महकमे में देश की सेवा कर रहा है। उनके पिता आई.एस. राठी दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर हैं, जबकि उनकी मां मीनाक्षी राठी असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत हैं।

<strong> शैक्षणिक सफर और बिना कोचिंग के सफलता</strong>

इशिता की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के डीएवी पब्लिक स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित लेडी श्रीराम कॉलेज से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया और फिर मद्रास स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मास्टर्स की डिग्री हासिल की।

यूपीएससी की तैयारी के दौरान उन्होंने अपने ऑप्शनल विषय (इकोनॉमिक्स) की तैयारी के लिए किसी कोचिंग का सहारा नहीं लिया। उन्होंने खुद पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का विश्लेषण किया, अखबारों, बजट, इकोनॉमिक सर्वे और इकोनॉमिक वीकली की मदद से अपनी रणनीति तैयार की।

<strong> तीसरे प्रयास में हासिल की ऑल इंडिया 8वीं रैंक</strong>

सिविल सेवा की राह आसान नहीं होती। शुरुआती दो प्रयासों में असफल रहने के बावजूद इशिता ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी कमियों को सुधारते हुए तीसरे प्रयास में साल 2021 की यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 8वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनने का सपना पूरा किया।

<strong>आईएएस रवि सिहाग से हुई शादी और बदला कैडर</strong>

इशिता राठी की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही है। उन्होंने साथी आईएएस अधिकारी रवि सिहाग से शादी की है, जो साल 2021 की यूपीएससी परीक्षा में हिंदी मीडियम के टॉपर (ऑल इंडिया 18वीं रैंक) रहे थे। राजस्थान के एक छोटे से किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले रवि सिहाग की संघर्ष भरी कहानी भी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी है।

शादी के बाद नियमों के तहत आईएएस रवि सिहाग ने अपना कैडर बदलवा लिया था, जिससे अब वह भी पत्नी इशिता की तरह AGMUT (जम्मू-कश्मीर) कैडर में हैं। वर्तमान में रवि सिहाग राजौरी में एडीसी के पद पर तैनात हैं। जम्मू और राजौरी के बीच की कम दूरी (करीब 140 किलोमीटर) के कारण अब दोनों अधिकारी एक-दूसरे के पास ही अपनी प्रशासनिक सेवाएं दे रहे हैं।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles