Vaishno Devi Yatra: माता वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 1 करोड़ श्रद्धालुओं तक पहुंच सकता है आंकड़ा!

जम्मू। देशभर से माता वैष्णो देवी के दरबार में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। इस वर्ष अब तक 87 लाख से अधिक श्रद्धालु मां के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। भक्तों की इस भारी भीड़ को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को उम्मीद है कि साल के अंत तक यह आंकड़ा एक करोड़ के पार पहुंच जाएगा।
 

<strong>जम्मू।</strong> देशभर से माता वैष्णो देवी के दरबार में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। इस वर्ष अब तक 87 लाख से अधिक श्रद्धालु मां के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। भक्तों की इस भारी भीड़ को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को उम्मीद है कि साल के अंत तक यह आंकड़ा एक करोड़ के पार पहुंच जाएगा।

कटड़ा में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सचिन कुमार ने कहा कि आधार शिविर कटड़ा से लेकर भवन तक यात्रा मार्ग पर बुनियादी ढांचे के विकास और यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार किया गया है। इसी का परिणाम है कि श्रद्धालुओं की संख्या में यह उत्साहजनक वृद्धि दर्ज की जा रही है।

देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को हमारे द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं पर पूरा भरोसा है। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए बोर्ड हरसंभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस साल श्रद्धालुओं की संख्या पिछले साल की तुलना में काफी अधिक रही है और अब तक श्रद्धालुओं की संख्या 87 लाख के पार पहुंच गई है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या इस साल श्रद्धालुओं की संख्या एक करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है तो सीईओ ने कहा कि यात्रा अभी जारी है और अगले महीने तक स्थिति अधिक स्पष्ट हो जाएगी।

About the Author

Renu Sharma
Renu Sharma

9447 Articles