ढाणी गैसकान गांव में शादी में रसमलाई खाने से 105 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, 30 गंभीर

रसमलाई खाने से 105 लोग फूड पॉइजनिंग की चपेट में। 30 मरीज गंभीर, खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिया सैंपल। कोटपूतली-बहरोड़ / 8 मई / अटल हिन्द ब्यूरो जिले के विराटनगर क्षेत्र अंतर्गत ढाणी गैसकान गांव में शादी समारोह खुशी के माहौल में शुरू हुआ, जो कुछ ही देर बाद अफरा-तफरी में बदल गया। समारोह
रसमलाई खाने से 105 लोग फूड पॉइजनिंग की चपेट में। 30 मरीज गंभीर, खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिया सैंपल।



कोटपूतली-बहरोड़  / 8  मई / अटल हिन्द ब्यूरो 

 


जिले के विराटनगर क्षेत्र अंतर्गत ढाणी गैसकान गांव में शादी समारोह खुशी के माहौल में शुरू हुआ, जो कुछ ही देर बाद अफरा-तफरी में बदल गया। समारोह में परोसी गई रसमलाई खाने के बाद करीब 105 ग्रामीणों, बच्चों और मेहमानों को फूड पॉइजनिंग हो गया।जानकारी के अनुसार, मेहमानों को मिठाई के रूप में रसमलाई दी गई थी।

 

 

 

मिठाई खाने के कुछ समय बाद बच्चों और बड़ों में उल्टी, पेट दर्द, घबराहट और चक्कर आने की शिकायतें शुरू हो गईं। स्थिति बिगड़ते देख परिजनों ने तुरंत सभी बीमार लोगों को विराटनगर क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आतेला पहुंचाया। इतनी बड़ी संख्या में मरीजों के आने से अस्पताल में हड़कंप मच गया।

 

शादी समारोह में परोसी गई रसमलाई मिठाई, कोटपूतली फूड पॉइजनिंग घटना से संबंधित-फोटो AI जनरेटेड हैं
शादी समारोह में परोसी गई रसमलाई मिठाई, कोटपूतली फूड पॉइजनिंग घटना से संबंधित-फोटो AI जनरेटेड हैं

 

उपखंड अधिकारी कपिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि शादी में रसमलाई खाने के बाद 105 लोग फूड पॉइजनिंग की चपेट में आ गए। चिकित्सकों के त्वरित इलाज से सभी मरीजों की हालत में सुधार है। खाद्य सुरक्षा विभाग कोटपूतली की टीम मौके पर पहुंची और रसमलाई समेत अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं।

 

 

 

प्राथमिक जांच में फूड पॉइजनिंग की पुष्टि हुई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार 105 प्रभावितों में बच्चों की संख्या अधिक थी। इनमें से 16 बच्चों और 14 वयस्कों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए शाहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया। बाकी मरीजों का मौके पर इलाज कर उन्हें छुट्टी दे दी गई।

कोटपूतली खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम शादी समारोह से रसमलाई और अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लेते हुए- फोटो AI जनरेटेड हैं
कोटपूतली खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम शादी समारोह से रसमलाई और अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लेते हुए- फोटो AI जनरेटेड हैं

 

घटना की सूचना मिलते ही विराटनगर उपखंड अधिकारी कपिल कुमार उपाध्याय, बीसीएमएच सुनील मीणा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मरीजों का जायजा लिया। इस घटना से पूरे गांव में चिंता का माहौल है। प्रशासन ने सभी से अपील की है कि किसी भी समारोह या आयोजन में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, ताजगी और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें।

रसमलाई खाने के बाद फूड पॉइजनिंग से बीमार पड़े बच्चों और वयस्कों का विराटनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज- फोटो AI जनरेटेड हैं
रसमलाई खाने के बाद फूड पॉइजनिंग से बीमार पड़े बच्चों और वयस्कों का विराटनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज- फोटो AI जनरेटेड हैं

About the Author