गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए किसानों से जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू, 2100 करोड़ रुपये जारी; जानें किन गांवों की जमीन जाएगी

गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए किसानों से जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू, 2100 करोड़ रुपये जारी; जानें किन गांवों की जमीन जाएगी
 

उत्तर प्रदेश में गंगा एक्सप्रेस-वे के विस्तार की तैयारी तेज हो गई है। मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरा होने के बाद अब इसे अमरोहा से हरिद्वार तक विस्तारित किया जा रहा है। इसके लिए अमरोहा जिले में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने हसनपुर और मंडी धनौरा तहसील में किसानों से सहमति लेकर जमीनों के बैनामे कराने शुरू कर दिए हैं।

इस परियोजना के तहत अमरोहा जिले के 52 गांवों के करीब 900 किसानों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी। भूमि अधिग्रहण के लिए शासन की ओर से 2100 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। किसानों को जमीन के बैनामे पर स्टांप शुल्क नहीं देना होगा। स्टांप शुल्क उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA/यूपीडा) की ओर से जमा कराया जाएगा।

<strong>52 गांवों की 526 हेक्टेयर जमीन होगी अधिग्रहित</strong>

गंगा एक्सप्रेस-वे के विस्तार के लिए अमरोहा जिले की दो तहसीलों में जमीन अधिग्रहण किया जाएगा। हसनपुर तहसील के 17 गांवों के किसानों से करीब 220 हेक्टेयर जमीन ली जाएगी, जबकि मंडी धनौरा तहसील के 35 गांवों में करीब 306 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जाएगी।

इस तरह दोनों तहसीलों के कुल 52 गांवों में लगभग 526 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की योजना है। प्रशासन ने इसके लिए किसानों से सहमति लेकर जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दोनों तहसीलों में एक-एक किसान से जमीन का बैनामा भी कराया जा चुका है।

<strong>गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए अधिग्रहित होने वाले 52 गांवों की सूची</strong>

  1. रुखालू
  2. शकरौली
  3. गुलामपुर
  4. भैंसरोली
  5. बाईखेड़ा
  6. लुहारी खादर
  7. सोहरका
  8. दीपपुर
  9. आगापुर कला
  10. मछरई
  11. याकूबपुर
  12. सेमला
  13. बसेरा खुर्द
  14. आलमपुर
  15. आब्दीपुर
  16. कटाई
  17. पूठी
  18. अटाली मुरीदपुर
  19. मीरपुर
  20. बल्दाना असगरी अली खान
  21. जलालपुर कला
  22. झनकपुरी
  23. बस्तौरा माफी
  24. यकबगड़ी
  25. बस्तौरा
  26. शेखूपुर शुमाली
  27. रायपुर शुमाली
  28. देहरा घनश्याम
  29. नंगलिया बहादरपुर
  30. बैरमपुर भूड़
  31. अफजलपुर लूट
  32. मोहम्मदी माफी
  33. हाशमपुर भूड़
  34. कौराला
  35. होशंगपुर उर्फ कटपुरा
  36. चक कुआखेड़ा
  37. कुआखेड़ा
  38. बाखरपुर माफी
  39. छज्जूपुरा माफी
  40. भटौला शुमाली
  41. टोनिया माफी
  42. हैवतपुर चौधरियान
  43. पेली
  44. बढ़पुरा
  45. खंडसाल
  46. रसौती
  47. वंशगोपाल पुर
  48. डींगरा
  49. पट्टीपारा माफी
  50. पारा खालसा
  51. वालीपुर

<strong>भूमि अधिग्रहण के लिए 2100 करोड़ रुपये जारी</strong>

परियोजना को गति देने के लिए शासन की ओर से 2100 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। अधिकारियों ने किसानों से जमीन का बैनामा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। किसानों को बैनामे के दौरान स्टांप शुल्क से राहत मिलेगी, क्योंकि इसका भुगतान यूपीडा द्वारा किया जाएगा।

<strong>मेरठ से प्रयागराज तक बन चुका है गंगा एक्सप्रेस-वे</strong>

मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरा हो चुका है। अब सरकार इस एक्सप्रेस-वे को अमरोहा से हरिद्वार तक आगे बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है। प्रस्तावित विस्तार से करीब 147 किलोमीटर की दूरी को कम करने और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हरिद्वार की कनेक्टिविटी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

एक्सप्रेस-वे के विस्तार से यात्रियों को तेज और सुविधाजनक आवागमन मिलेगा। साथ ही क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

##

About the Author

Suman Soni
Suman Soni

9447 Articles