Success Story: पान वाले की बेटी बनी जज, निशि गुप्ता ने पहले ही प्रयास में टॉप कर रचा इतिहास

Success Story: कहते हैं कि बड़े सपने देखने के लिए किसी बड़े घराने में जन्म लेना जरूरी नहीं होता, बल्कि उन्हें पूरा करने के लिए अटूट मेहनत और लगन की आवश्यकता होती है। इस बात को उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली निशि गुप्ता ने पूरी तरह सच साबित कर दिखाया है।
 

<strong>Success Story:</strong> कहते हैं कि बड़े सपने देखने के लिए किसी बड़े घराने में जन्म लेना जरूरी नहीं होता, बल्कि उन्हें पूरा करने के लिए अटूट मेहनत और लगन की आवश्यकता होती है। इस बात को उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली निशि गुप्ता ने पूरी तरह सच साबित कर दिखाया है।

एक साधारण परिवार से आने वाली निशि गुप्ता ने देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक UP PCS J (उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा) में पहली रैंक (Rank 1) हासिल कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने न केवल अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया, बल्कि सिविल जज बनने की उनकी यह संघर्षपूर्ण और अनुशासित यात्रा आज देशभर के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई है।

<strong>पान की दुकान चलाने वाले पिता</strong>

निशि गुप्ता उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर की रहने वाली हैं। उनके पिता निरंकार गुप्ता कानपुर के लाजपत नगर इलाके में एक छोटी सी पान की दुकान चलाते हैं। सीमित संसाधनों और साधारण आमदनी के बाद भी उनके पिता ने अपनी बेटी की पढ़ाई में कभी कोई कमी नहीं आने दी। निशि ने भी अपने पिता की मेहनत को समझा और अपना पूरा ध्यान केवल और केवल पढ़ाई पर ही लगाया।

<strong>शुरुआती शिक्षा और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी का सफर</strong>

बता दें कि निशि की शुरुआती पढ़ाई कानपुर में ही हुई है। उन्होंने अपनी 10वीं और 12वीं की शिक्षा फातिमा कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की है। निश बचपन से ही पढ़ाई में काफी अच्छी रही है। उन्होंने 10वीं कक्षा की परीक्षा में पास होकर पूरे 77 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।

वहीं 12वीं में बेहतरीन अंक हासिल करने के बाद निशि ने वकालत के क्षेत्र में अपना करियर बनाने पर विचार किया और इसके लिए उन्होंने प्रसिद्ध इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले लिया। वहीं से निशि ने BA LLB (बीए एलएलबी) और LLM की डिग्री हासिल की।

<strong>कमजोर विषयों पर फोकस और ऐतिहासिक सफलता</strong>

ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद निशि ने बिना कोई समय खराब किए न्यायिक सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने अपने लक्ष्य को पाने के लिए राजस्थान और मध्य प्रदेश ज्यूडिशियल सर्विस की परीक्षाएं भी दीं, जिससे उनका अनुभव और आत्मविश्वास बढ़ा।

तैयारी की रणनीति के बारे में UP PCS J की टॉपर निशि गुप्ता का कहना हैं कि उन्होंने कभी अपनी कमजोरियों को छुपाया नहीं, बल्कि अपने कमजोर विषयों को पहचानकर उन पर ज्यादा मेहनत की और बार-बार रिवीजन किया। उनकी इसी निरंतरता और सही रणनीति का परिणाम रहा कि UP PCS J 2022 की परीक्षा का परिणाम आते ही उन्होंने पहला स्थान (Rank 1) प्राप्त कर इतिहास रच दिया। वर्तमान में निशि गुप्ता उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में सिविल जज (जूनियर डिविजन) के पद पर कार्यरत हैं।

निशि गुप्ता की यह अभूतपूर्व सफलता साबित करती है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो आर्थिक तंगी या कोई भी रुकावट आपको सफलता के शिखर तक पहुंचने से नहीं रोक सकती।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles