स्वतंत्रता दिवस पर मोरना के महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस पर मोरना के महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
Aug 16, 2026, 16:38 IST
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मोरना स्थित महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य फूलचन्द्र और प्रबन्धक वरुण कुमार सहरावत द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम के दौरान परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
