UP Expressway Project: यूपी में बनेंगे 3 नए एक्सप्रेसवे, 650 गांवों के किसानों को मिलेंगे ₹15,000 करोड़!

लखनऊः उत्तर प्रदेश में सड़कों की कनेक्टिविटी को विश्वस्तरीय बनाने के लिए योगी सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है। इसी कड़ी में राज्य में 3 नए बड़े लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण होने जा रहा है। इन महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में विंध्य एक्सप्रेसवे, मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेसवे और विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे शामिल हैं।
 

<strong>लखनऊः</strong> उत्तर प्रदेश में सड़कों की कनेक्टिविटी को विश्वस्तरीय बनाने के लिए योगी सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है। इसी कड़ी में राज्य में 3 नए बड़े लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण होने जा रहा है। इन महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में विंध्य एक्सप्रेसवे, मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेसवे और विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे शामिल हैं।

<strong>565 किमी होगी कुल लंबाई, 650 गांवों को जोड़ेगा नेटवर्क</strong>

इन तीनों एक्सप्रेसवे की कुल प्रस्तावित लंबाई करीब 565 किलोमीटर होगी। यह विस्तृत एक्सप्रेसवे नेटवर्क उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लगभग 650 गांवों से होकर गुजरेगा, जिससे दोनों राज्यों के बीच परिवहन और व्यापार को नई रफ्तार मिलेगी।

<strong>भूमि अधिग्रहण पर खर्च होंगे 15 हजार करोड़ से अधिक</strong>

प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए लगभग 8,193.63 हेक्टेयर जमीन की आवश्यकता होगी। जमीन अधिग्रहण की इस प्रक्रिया पर 15,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च किए जाने का अनुमान है। इन एक्सप्रेसवे के बन जाने से सफर बेहद आसान और सुगम हो जाएगा।

<strong>विंध्य एक्सप्रेसवे</strong>

विंध्य एक्सप्रेसवे तीनों प्रोजेक्ट्स में से सबसे बड़ा प्रोजेक्ट्स है। इसकी शुरुआत प्रयागराज में गंगा एक्सप्रेसवे से होगी और यह भदोही, मिर्जापुर होते हुए सोनभद्र में छत्तीसगढ़ के सीमा तक पहुंचेगा। इस प्रोजेक्ट के लिए प्रयागराज के 71 गांव, भदोही के 58, मिर्जापुर के 89 और सोनभद्र के 109 गांव में जमीन अधिग्रहण का काम किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुल 327 गांव से 4613.93 हेक्टेयर जमीन ली जाएगी।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles