UP School Holiday 2026: यूपी के इन जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल, प्रशासन ने जारी किए छुट्टी के आदेश; देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज यानी 23 नवंबर को स्कूलों में अवकाश रहेगा। कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित होने वाले गंगा स्नान मेले और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
 

<strong>UP School Holiday Today, 23 November 2026:</strong> उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज यानी 23 नवंबर को स्कूलों में अवकाश रहेगा। कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित होने वाले गंगा स्नान मेले और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। अमरोहा, हापुड़, बदायूं और बुलंदशहर प्रशासन ने इस संबंध में अलग-अलग आदेश जारी किए हैं, जिसके चलते कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों की आज छुट्टी रहेगी। हालांकि, अवकाश के नियम हर जिले के हिसाब से अलग निर्धारित किए गए हैं।

प्रशासनिक आदेशों के मुताबिक, कहीं कक्षा 1 से 12 तक तो कहीं केवल कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय बंद रखे गए हैं। इसके अलावा, बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र में स्कूल और कॉलेज दो दिनों तक बंद रहेंगे। ऐसे में अभिभावकों को सुझाव दिया जाता है कि वे अपने जिले और संबंधित स्कूल द्वारा जारी दिशानिर्देशों की पुष्टि अवश्य कर लें।

बदायूं में कक्षा 1 से 8 तक स्कूल बंद बदायूं जिले में मेला ककोड़ा के अवसर पर 23 नवंबर को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा। मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने के कारण प्रशासन ने यह फैसला लिया है। हापुड़ में कक्षा 1 से 12 तक छुट्टी

हापुड़ जिले में कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले के मद्देनजर 23 नवंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। गंगा मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

<strong>अमरोहा में आज सभी स्कूल बंद</strong>

अमरोहा में 23 नवंबर को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के बाद जिले के विद्यार्थियों को आज स्कूल नहीं जाना होगा। यह फैसला कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर होने वाले धार्मिक आयोजनों और श्रद्धालुओं की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। बुलंदशहर में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

बुलंदशहर जिले के डिबाई क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले के चलते 23 और 24 नवंबर को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। यानी यहां विद्यार्थियों को लगातार दो दिन की छुट्टी मिलेगी।

क्या 23 नवंबर को दिल्ली के स्कूल बंद रहेंगे? दिल्ली में 23 नवंबर के लिए स्कूलों में आम छुट्टी की घोषणा नहीं की गई है। शिक्षा निदेशालय ने पहले ही स्कूलों को रेगुलर फिजिकल क्लास फिर से शुरू करने का निर्देश दिया था, क्योंकि कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने 17 नवंबर, 2026 को GRAP स्टेज III की पाबंदियां हटा दी थीं। दिल्ली के स्कूलों, जिनमें सरकारी, सरकारी मदद पाने वाले और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल शामिल हैं, को फिजिकल मोड में क्लास चलाने का निर्देश दिया गया।

About the Author

Renu Sharma
Renu Sharma

9447 Articles