कल का मौसम: देश के इन राज्यों में फिर बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश के साथ 65 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

कल का मौसम: देश के इन राज्यों में फिर बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश के साथ 65 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
 

<strong>Kal Ka Mausam: </strong>देशभर में मानसून की वापसी के बीच मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने उत्तर भारत के बाकी बचे हिस्सों के साथ-साथ पूरे गुजरात, मध्य प्रदेश के साथ बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से भी वापसी कर ली है। लेकिन कई राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने कल 7 अक्टूबर का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

<strong>वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मौसम में होगा बड़ा बदलाव</strong>

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से, 10 अक्टूबर 2026 तक पश्चिमी हिमालयी इलाके में कहीं-कहीं या काफी जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम भारत के सटे मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

8 अक्टूबर को सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में,  8-10 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में, 9-10 अक्टूबर के दौरान केरल और माहे में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि मानसून की वापसी के बावजूद देश के कई हिस्सों में सक्रिय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।

<strong>कल इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश</strong>

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार कल 7 अक्टूबर उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम छिटपुट बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल (उप-हिमालयी व गांगेय क्षेत्र), सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों जैसे अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय के कुछ इलाकों में बारिश का अनुमान है।

वहीं छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण-गोवा और मध्य महाराष्ट्र के छिटपुट इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ स्थानों पर भी बारिश की संभावना है। इस दौरान कई राज्यों में बारिश के साथ 65 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles