Amitabh Bachchan की ब्लॉकबस्टर फिल्म: जया बच्चन ने लिखी थी कहानी, फिल्म के गाने और डायलॉग आज भी हैं सुपरहिट!

अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शहंशाह' को भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे बेहतरीन और यादगार एक्शन फिल्मों में गिना जाता है। राजनीति से एक छोटा ब्रेक लेने के बाद, सदी के महानायक ने इसी फिल्म के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर अपनी शानदार और धमाकेदार वापसी दर्ज कराई थी।
 

अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शहंशाह' को भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे बेहतरीन और यादगार एक्शन फिल्मों में गिना जाता है। राजनीति से एक छोटा ब्रेक लेने के बाद, सदी के महानायक ने इसी फिल्म के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर अपनी शानदार और धमाकेदार वापसी दर्ज कराई थी।

<strong>टीनू आनंद के निर्देशन में दोहरा अवतार</strong>

फिल्म का सफल निर्देशन टीनू आनंद ने किया था, जिसमें अमिताभ बच्चन का अनोखा डबल रोल देखने को मिला था।

फिल्म में उन्होंने दो बेहद अलग किरदार निभाए थे—दिन के उजाले में वे एक सीधे-सादे, भ्रष्ट और बेपरवाह दिखने वाले पुलिस इंस्पेक्टर विजय कुमार श्रीवास्तव के रूप में नजर आते थे, वहीं रात के अंधेरे में वे जुर्म का खात्मा करने वाले और न्याय के लिए लड़ने वाले नकाबपोश विजीलैंटे 'शहंशाह' का अवतार में आ जाते थे।

<strong>जया बच्चन ने लिखी थी कहानी?</strong>

लेकिन इसके बारे में खास बात तो ये है कि जो शायद हम और आप में से कई लोग नहीं जानते। इसकी कहानी जया बच्चन ने लिखी थी। कम ही लोग जानते होंगे कि जया बच्चन एक्टर और पॉलिटिशियन होने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटर भी हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी और इसके डायलॉग भी बहुत हिट हुए थे।

फिल्म का डायलॉग रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं नाम हैं शहंशाह फैंस के बीच आज भी फेमस है। जया बच्चन उन दिनों फिल्मी दुनिया से काफी दूर थीं और उन्होंने इस फिल्म के कई डायलॉग लिखे थे। यह फिल्म उस दौर में अमिताभ बच्चन के करियर के लिए एक बड़ा कमबैक साबित हुई थी।

<strong>पॉपुलर हुआ था एंग्री यंग मैन वाला रोल</strong>

फिल्म की मूल कहानी जया बच्चन ने लिखी थी,जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन के 'एंग्री यंग मैन' और 'मसीहा' वाले किरदार को ध्यान में रखकर सुपरहीरो जैसी कहानी बुनी थी। 'तेजाब' और 'कयामत' से कयामत तक जैसी बड़ी फिल्मों से कॉम्पटीशन के बावजूद शहंशाह साल 1988 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी।

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन का वो स्टील वाला हाथ (लोहे का पंजा) बहुत मशहूर हुआ था। कहा जाता है कि वह स्टील का पंजा और जैकेट काफी भारी-भरकम था। शहंशाह का बजट लगभग 3 करोड़ रुपये था और इसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 6 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी।

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा मीनाक्षी शेषाद्रि, प्राण, प्रेम चोपड़ा, अमरीश पुरी और कादर खान जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में थे।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles