Bhojpuri Romantic Song: अल्का याग्निक का 39 साल पुराना सुपरहिट भोजपुरी गाना, समीर के बोल और चित्रगुप्त के म्यूजिक ने जीता दिल!

रोमांटिक गानों की अपनी एक अलग ही खूबसूरत दुनिया होती है। कभी प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे की तारीफ में नगमों की पंक्तियां गढ़ते हैं, तो कभी तुलना करते हुए चांद-तारों की दूरियों तक पहुंच जाते हैं। ऐसा ही एक बेहद सुरीला और दिल को छू लेने वाला नग्मा भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में भी दर्ज है, जिसके बोल हैं—'जैसे चमके सूरज के किरनवा'।
 

रोमांटिक गानों की अपनी एक अलग ही खूबसूरत दुनिया होती है। कभी प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे की तारीफ में नगमों की पंक्तियां गढ़ते हैं, तो कभी तुलना करते हुए चांद-तारों की दूरियों तक पहुंच जाते हैं। ऐसा ही एक बेहद सुरीला और दिल को छू लेने वाला नग्मा भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में भी दर्ज है, जिसके बोल हैं—'जैसे चमके सूरज के किरनवा'।

इस खूबसूरत गीत में नायिका अपने प्रियतम के प्रति अगाध प्रेम व्यक्त करते हुए कहती है कि जिस प्रकार भोर की पहली किरण चमकती है, ठीक उसी तरह उसके मन-मंदिर में उसके पिया का चेहरा जगमगाता है।

भोजपुरी सिनेमा के सुनहरे दौर का यह सदाबहार रोमांटिक गीत 39 साल बीत जाने के बाद भी उतना ही ताजा, मधुर और कर्णप्रिय लगता है जितना अपनी रिलीज के वक्त लगता था। आज भी संगीत प्रेमी इस गाने के बोल और धुन में वही पुरानी रवानगी और अपनापन महसूस करते हैं।

इस गाने में प्रियतम की सुंदरता की तुलना सूरज की चमकती किरणों से की गई है। एक इंसान के प्यार, सुंदरता और प्यार के भाव को शब्दों में पिरोया गया है। नरम धुन, देसी महक और दिल छू लेने वाली आवाज इस गाने को सिर्फ एक रोमांटिक नंबर नहीं, बल्कि एक याद बना देते हैं। यह गाना 1987 में रिलीज हुई फिल्म गोदना में आया था। विनय कुमार सिन्हा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म भारतीय समाज की उस पुरानी परंपरा पर आधारित है जिसमें महिलाएं अपने हाथ पर पति का नाम गोदवा लेती थीं। इसे सौभाग्य का प्रतीक माना जाता था। फिल्म में एक भोली-भाली लड़की चंदा की कहानी है, जो हालात की वजह से अपना प्यार कुर्बान कर देती है और उसके हाथ का गोदना बाद में उसके जीवन का अभिशाप बन जाता है।

बता दें'जैसे चमके सूरज के किरनवा' की तो इस गीत को शैलेंद्र सिंह और अल्का याग्निक ने मिलकर गाया। दोनों की जुगलबंदी इस गीत को और खास बना देती है। शैलेन्द्र सिंह की गंभीर और भावुक आवाज के साथ अलका याग्निक का मीठे सुर सीधे दिल तक पहुंचते हैं। गाने का संगीत चित्रगुप्त ने तैयार किया था और बोल समीर अंजान ने लिखे थे।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles