Gold Jewellery Secret: आखिर सुनार गहनों को गुलाबी कागज में ही क्यों लपेटकर देते हैं? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प वजह
<strong>Gold Jewellery Secret</strong>: जब भी आप किसी सुनार की दुकान से सोने या चांदी के गहने खरीदते हैं, तो आपने गौर किया होगा कि डिब्बे में रखने से पहले उन्हें हमेशा एक बेहद मुलायम गुलाबी कागज में लपेटा जाता है। यह तरीका इतना आम है कि अक्सर लोग इस पर ध्यान ही नहीं देते। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हमेशा इसी खास कागज का इस्तेमाल क्यों होता है, किसी दूसरे कागज का क्यों नहीं?
दरअसल, यह महज एक पैकिंग स्टाइल नहीं है, बल्कि इसके पीछे गहनों की सुरक्षा और उनकी चमक लंबे समय तक बरकरार रखने से जुड़े कई वैज्ञानिक व व्यावहारिक कारण छिपे हैं। आइए जानते हैं इसके मुख्य कारण:
<strong>गहनों की सुरक्षा </strong>
गहनों को रखने के लिए इस्तेमाल होने वाला ये गुलाबी कागज दूसरे कागजों से अलग होता है। ये काफी मुलायम होता है, जिससे चांदी और सोने के गहनों पर खरोंच लगने का खतरा कम होता है। इसके अलावा, ये कागज गहनों को हवा और नमी से भी बचाता है, ताकि गहनों की चमक बरकरार रहे। हवा और मॉइश्चर के कॉन्टैक्ट में आने की वजह से गहने काले पड़ने लगते हैं, खासकर चांदी और उनकी चमक कम हो जाती है।
<strong>चमक बढ़ाना</strong>
गहनों को बेचने के लिए उनका विजुअल प्रेजेंटेशन अच्छा होना भी काफी जरूरी है। गुलाबी बैकग्राउंड पर गहनों की चमक काफी उभर कर आती है और वो और भी खूबसूरत लगते हैं। ऐसा इफेक्ट दूसरे रंगों पर कम देखने को मिलता है। गुलाबी रंग का कॉन्ट्रास्ट सोने और चांदी की चमक को और बढ़ाकर दिखाते हैं, जिससे ग्राहकों को गहने और भी खूबसूरत लगते हैं।
<strong>सदियों पुरानी परंपरा और भरोसा</strong>
आज की मॉडर्न मखमली या सैटिन पाउच वाली पैकिंग से पहले सुनार इसी कागज में गहनों को लपेट कर देते थे। इस गुलाबी कागज का इस्तेमाल गहनों को बाकी चीजों से अलग और कीमती दिखाने के लिए किया जाता था। समय के साथ ये एक चलन बन गया और इस गुलाबी कागज को लग्जरी का प्रतीक माना जाने लगा और जूलरी मार्केट की पहचान बन गया। साथ ही, ग्राहकों के मन में भी इस कागज को लेकर एक विश्वास बैठ गया कि सोने और चांदी के असली गहनों के लिए इस कागज का इस्तेमाल होता है।
