JOMO Trend: FOMO को भूलकर अकेलेपन में खुश रह रही Gen-Z, जानें क्यों बदल रहा है युवाओं का लाइफस्टाइल!
JOMO Trend:  अक्सर सोशल मीडिया स्क्रॉल करते समय दूसरों को पार्टी करते या खुशहाल पल बिताते देख मन में खुद के पीछे छूट जाने का अहसास होने लगता है। जेन-जी (Gen-Z) की भाषा में इसी बेचैनी को FOMO यानी 'फियर ऑफ मिसिंग आउट' कहा जाता है। लेकिन अब बदलते दौर के साथ जेन-जी की डिक्शनरी में एक और दिलचस्प शब्द की एंट्री हो गई है, जिसे JOMO कहा जा रहा है। आइए समझते हैं कि आखिर यह नया ट्रेंड क्या है और इसका असली मतलब क्या होता है।
क्या है JOMO?
बता दें कि FOMO का मतलब जहां पीछे छूट जाने का डर है, तो JOMO उसके एकदम उल्टा है, यह कहता है जो चीजें पीछे छूट रही हैं उसमें भी खुशी महसूस करना। इस तरह JOMO ‘जॉय ऑफ मिसिंग आउट’ बन जाता है, जो नेगेटिव फोमो का ही एक पॉजिटिव जामा है।
जोमो हमें सिखाता है कि जब हमने खुद से ही एन्जॉय करने का फैसला नहीं लिया, तो दूसरों को देखकर इसमें दुखी होने की जरूरत नहीं है। इससे अलग अपने फैसले का सम्मान करते हुए उसमें खुशी और सुकून महसूस करना खुद के साथ न्याय करना है। घर में बैठकर शांति मिलने पर इसी मोमेंट को उतने ही उत्साह के साथ फील करें, जैसे कोई व्यक्ति बाहर सोशलाइज होकर करता है।
जेन-जी ने अकेलेपन में ढूंढ निकाली खुशी
कहते है कि नई जेनरेशन मेंटल हेल्थ को लेकर सबसे ज्यादा संवेदनशील है। ऐसे में जेन-जी अपने अकेलेपन को डिप्रेशन या पैनिक अटैक बनाने के बजाय सोलीट्यूड में रहकर खुद को खुश रखना चुन रहे हैं। उन्हें समझ आ चुका है कि खुशी रहने का मतलब ग्रुप में घूमना-फिरना नहीं है, खुद को अहमियत देना भी बहुत जरूरी है।
बोरिंग जिंदगी ही सबसे मजेदार
अब जो लोग घर पर रहते हैं और जोमो को फॉलो करते हैं, उनके लिए घर पर रहकर आराम करना बोरिंग नहीं है। यह उनका मी टाइम है, जिसमें वो अपनी हॉबीज को फॉलो करने के साथ ही मनपसंद के खाने को भी एन्जॉय कर पा रहे हैं।
सोशल मीडिया के चलते बढ़ने लगा था FOMO
बता दें कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल बीते कुछ सालों में जितनी तेजी से बढ़ा है, उसकी वजह से लोग ऑनलाइन ज्यादा अवेलेबल रहने लगे। इसके चलते दूसरों के लाइफस्टाइल, मुस्कुराती तस्वीरें और वेकेशन मोमेंट्स देखकर अपनी जिंदगी से तुलना करना आदत बन गई। फिर चाहे कैमरे के पीछे की सच्चाई कुछ भी हो, पर इसने नई पीढ़ी की मेंटल हेल्थ पर काफी बुरा असर डाला है।