नरवाना करवा चौथ महोत्सव: सोनिया गर्ग बनीं करवा क्वीन
अग्रवाल वैश्य समाज महिला विंग ने मनाया भव्य करवा चौथ महोत्सव।.
श्रीमती सोनिया गर्ग बनी मिसेज करवा क्वीन
नरवाना, 29 अक्टूबर--विनय जेठी--
अग्रवाल वैश्य समाज महिला विंग नरवाना द्वारा करवा चौथ के पवित्र व पावन दिवस पर भव्य करवा चौथ महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय मितासो होटल नरवाना में किया गया । इस कार्यक्रम में श्रीमती संतोष शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में और श्रीमती मुकेश मिर्धा चेयरपर्सन नगर परिषद नरवाना ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अध्यक्षा सोनिया मित्तल ने मुख्य अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया और सभी उपस्थित विशिष्ट अतिथि और अन्य महिला सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महिला विंग नरवाना द्वारा करवा चौथ के पवित्र दिन पर इस विशाल और भव्य करवा चौथ महोत्सव का आयोजन सभी महिलाओं की सहभागिता द्वारा किया गया ।इस कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा नृत्य , गायन औरअनेक प्रकार के गेम और अन्य कई प्रकार के सांस्कृतिक प्रस्तुतियां इस कार्यक्रम में की गई। महिला सदस्या श्वेता अग्रवाल और प्रीति अग्रवाल ने बड़े ही सुंदर ढंग से मंच संचालन किया। आयोजक संस्था कि महिला सदस्यों ने बताया कि करवा चौथ का व्रत भारतीय महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना हेतु रखती हैं और इसी कामना के साथ सभी महिलाओं ने बड़े ही सुंदर व पारंपरिक वेशभूषा में सज धज कर तैयार होकर इस कार्यक्रम में भरपूर आनंद लिया। इस कार्यक्रम के दौरान मिसेज करवा क्वीन का चयन भी किया गया जिसमें श्रीमती सोनिया गर्ग विजेता रही । कार्यक्रम के दौरान सभी विजेता प्रतिभागियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम के समापन पर महिला अध्यक्षा श्रीमती सोनिया मित्तल ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मुख्य अतिथि , विशिष्ट अतिथि और सभी महिला सदस्यों का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में अध्यक्षा सोनिया मित्तल, सचिव पूजा गुप्ता, कोषाध्यक्ष मन्नू सिंगला, उपाध्यक्ष रितु गोयल , सह सचिव श्वेता गर्ग, सह कोषाध्यक्ष पूनम गर्ग, श्वेता अग्रवाल , प्रीति अग्रवाल , प्रेमलता, सोनिया गर्ग , सीमा गोयल, प्रीति गोयल, रिशु गोयल, मंजू गर्ग और भारी संख्या में अन्य प्रतिभागी महिलाएं उपस्थिति रही।
