Periods Mood Swings: पीरियड्स में क्यों बदलता है महिलाओं का मूड? कभी उदासी तो कभी चिड़चिड़ापन, स्टडी में हुआ खुलासा

पीरियड्स के दिनों में महिलाओं को कई शारीरिक और मानसिक बदलावों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान पेट में दर्द और ऐंठन के साथ मूड स्विंग्स होना आम बात है, लेकिन क्या आप इसके पीछे की असली वजह जानते हैं?
 

<strong>Periods Mood Swings:</strong> पीरियड्स के दिनों में महिलाओं को कई शारीरिक और मानसिक बदलावों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान पेट में दर्द और ऐंठन के साथ मूड स्विंग्स होना आम बात है, लेकिन क्या आप इसके पीछे की असली वजह जानते हैं? क्या आपको पता है कि पीरियड्स के समय मूड अचानक से उदास या चिड़चिड़ा क्यों हो जाता है? दरअसल, इसे लेकर हाल ही में एक नई स्टडी सामने आई है, जिसमें शरीर में प्रोजेस्टेरॉन हार्मोन के स्तर को इसका मुख्य कारण बताया गया है।

<strong>प्रोजेस्टेरॉन का बढ़ना भावनाओं के नियंत्रण में बाधा</strong>

नई स्टडी के अनुसार, पीरियड्स के दौरान प्रोजेस्टेरॉन का हाई लेवल माइंड में भावनाओं को कंट्रोल करने के प्रोसेस को स्लो कर देता है। स्टडी से मालूम होता है कि पीरियड्स के दौरान प्रोजेस्टेरॉन का उच्च स्तर मस्तिष्क की ऐसी गतिविधि से जुड़ा हो सकता है, जिससे अलग-अलग भावनात्मक स्थितियों के बीच अंतर करना मुश्किल हो जाता है।

<strong>मनोदशा के खराब होने से भी इसका संबंध</strong>

इतना ही नहीं बल्कि इसका संबंध खराब मनोदशा से भी हो सकता है। ‘साइकोलॉजिकल मेडिसिन’ पत्रिका में प्रकाशित निष्कर्ष बताते हैं कि अंडाशय के हार्मोन ‘एस्ट्राडियोल’ और ‘प्रोजेस्टेरोन’ का प्राकृतिक स्तर भावनाओं के नियंत्रण से जुड़े मस्तिष्क के हिस्सों बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है।

इससे मनोदशा में फर्क को समझने में भी काफी हेल्प मिल सकती है। अब बात करें कि किसे भावनात्मक नियंत्रण का नाम दिया जाएगा, तो बता दें कि भावनात्मक नियंत्रण का मतलब भावनात्मक जानकारी के जवाब में व्यवहार को नियंत्रित करने की क्षमता से है, खासकर तब, जब सहज भावनात्मक प्रतिक्रियाओं पर काबू पाना हो।

<strong>116 महिलाओं पर किया गया एमआरआइ स्कैन</strong>

शोध की प्रमुख लेखिका स्पेन के बार्सिलोना विश्वविद्यालय की मासिया बुआदेस-रोटगर ने इस बारे में विस्तार से बताया गया कि अध्ययन में यह साफ तौर पर देखने को मिला कि प्रोजेस्टेरॉन का उच्च स्तर मस्तिष्क की ऐसे गतिविधि पैटर्न से जुड़ा हुआ था, जिनमें भावनात्मक नियंत्रण की अलग-अलग स्थितियों की पहचान कर पाना बहुत मुश्किल था।

साथ ही, यह प्रतिभागियों की खराब मनोदशा से भी जुड़ा था। बताते चलें कि शोधकर्ताओं ने इसके लिए स्वाभाविक मासिक चक्र वाली करीब 116 महिलाओं का एमआरआइ स्कैन किया था। इन्हीं के आंकड़ों का गहराई से विश्लेषण कर इस नतीजे पर पहुंचा गया है। जो कि आज आपके सामने है।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles