Diwali Glow पर प्रदूषण का वार! पटाखों से पहले ऐसे रखें अपनी स्किन का ख्याल, अपनाएं ये 5 टिप्स

बीते कुछ सालों से दिल्ली में दीवाली के दौरान बढ़ता प्रदूषण बड़ी चिंता का कारण बन गया है। सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात यह है कि अक्सर लोग त्योहार खत्म होने के बाद स्किनकेयर पर ध्यान देते हैं। जबकि दीवाली के 3-4 दिनों की भागदौड़ में ही हमारी त्वचा जहरीली हवा और धूल-धुएं के सबसे ज्यादा संपर्क में आती है।

Skin Care: बीते कुछ सालों से दिल्ली में दीवाली के दौरान बढ़ता प्रदूषण बड़ी चिंता का कारण बन गया है। सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात यह है कि अक्सर लोग त्योहार खत्म होने के बाद स्किनकेयर पर ध्यान देते हैं। जबकि दीवाली के 3-4 दिनों की भागदौड़ में ही हमारी त्वचा जहरीली हवा और धूल-धुएं के सबसे ज्यादा संपर्क में आती है।

ऐसे में दीवाली के बाद ही नहीं, बल्कि त्योहार के दौरान भी त्वचा की सही देखभाल करना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं प्रदूषण से त्वचा को सुरक्षित रखने के कुछ खास और आसान टिप्स:

दीवाली से पहले त्वचा को हाइड्रेट रखें

वैसे तो हाइड्रेशन की जरूरत स्किन को हमेशा ही रहती है, लेकिन दीपावली के समय खास ध्यान दिए जाने की जरूरत है। इधर-उधर की भागदौड़ में पानी पीना न भूलें और डाइट में जूस भी जोड़ लें। इसके साथ ही ज्यादा चीनी या पैकेट फूड खाने से बचें।

त्वचा की सुरक्षा जरूरी

त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए डाइट के साथ ही स्किनकेयर में भी कुछ खास चीजें शामिल की जा सकती हैं। इनमें हाइल्यूरोनिक एसिड, सेरामाइड्स या स्किन टाइप के हिसाब से मॉइश्चराइजर शामी है। अब क्योंकि इस दौरान हवा में भी नमी गायब रहती है, तो त्वचा में रूखापन बढ़ता है। इस बात का भी ध्यान रखें ई दीवाली से पहले केमिकल पील या हार्ड एक्सफोलिएशन से बचना है।

सनस्क्रीन लगाना न भूलें

सनस्क्रीन इसलिए जरूरी है क्योंकि धूप की किरणें प्रदूषक तत्वों के साथ मिलकर पिगमेंटेशन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस की वजह बन सकती है। इससे बचने के लिए 30 या उससे ऊपर की ब्रॉड स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाना अनिवार्य शर्त है, ताकि प्रदूषण के बीच रहते हुए भी त्वचा पर एक सुरक्षा की परत रहे।

पटाखों और धुएं से त्वचा को बचाएं

पटाखे जलाते समय कोशिश करें कि उसका धुआं चेहरे के संपर्क में कम से कम आए, इससे बचने के लिए स्कार्फ या दुपट्टे से अपना चेहरा कवर करके रखें। इसके साथ ही, हर समय मास्क पहनकर रखना भी बेहद जरूरी है।

हेवी मेकअप से बचें

हेवी फाउंडेशन, कॉम्पैक्ट पाउडर और कंसीलर की मोटी लेयर प्रदूषण के समय त्वचा से जुड़ी समस्या बढ़ा सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारी मेकअप प्रदूषक तत्वों को फंसाकर पोर्स को बंद कर सकता है। ऐसे में अगर आप मेकअप करना ही चाहती हैं, तो नॉन-कॉमेडोजेनिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना एक समझदारी वाला विकल्प हो सकता है।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles