90s Wedding Song: 90 के दशक का वो गाना जो शादियों में आज भी मचाता है धूम, कुंवारी लड़कियां करती है खूब डांस

90s Wedding Song: 90 के दशक का वो गाना जो शादियों में आज भी मचाता है धूम, कुंवारी लड़कियां करती है खूब डांस
 

90s Wedding Song: शादियों का सीजन शुरु हो चुका है। इस बार देशभर में बंपर शादियां है। बताया जा रहा है कि इस बार देशभर में करीब 55 लाख शादियां है जिसमें सवा करोड़ से ज्यादा लड़के लड़कियां शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ऐसे माहौल में अब पुराने गानों की याद भी लोगों को खूब सता रही है। शादी के सीजन में नाच गाना ना हो तो शादी का पूरा कार्यक्रम ही फीका लगता है।

आज भी फैंस इस गाने को लेकर कहते हैं कि सरकार को इसे नेशनल वेडिंग सॉन्ग घोषित कर देना चाहिए। यह गाना दूल्हा दुल्हन के सात फेरों के वक्त अक्सर बजते हुए सुनने को मिलता है। इसे कुमार सानू और जसपिंदर नरूला ने अपना आवाज से अमर किया था, जो आज शादियों की कैसेट में खूब सुनने को मिलता है। जबकि गाने में पूजा बत्रा और अनिल कपूर का रोमांस देखने को मिला था।

अनिल कपूर का वेडिंग सॉन्ग है आज सुपरहिट

90 के दशक में धूम मचाने वाले शादी के जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वह है तारे हैं बाराती, जो 1997 में आई फिल्म विरासत में था. इस गाने को कुमार सानू और जसपिंदर नरूला ने गाया था. जबकि जावेद अख्तर ने गाने के बोल लिखे थे और म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक थे. गाने को कोरियोग्राफ फराह खान ने किया था. गाने के लिरिक्स इस प्रकार हैं....

अंखियां मिलाके चन्ना पावे ना जुदाई वे

देखे ना तारी मेनू सारी खुदाई वे

अंखियां मिलाके ओ ओ ओ ओ ओ ओ

तारे है बाराती चांदनी है ये बारात

सातों फेरे होंगे अब हाथों में लेके हाथ

जीवन साथी हम दिया और बाती हम

रे जीवन साथी हम दिया और बाती हम

तारे है बाराती चांदनी है ये बारात

सातों फेरे होंगे अब हाथों में लेके हाथ

जीवन साथी हम दिया और बाती हम

गंगा जमुना से भी पावन तेरा मेरा बंधन

तेरा प्रेम फुलवारी और मेरा मन है आंगन

जन्मों जन्मों का ही सजनी तेरा मेरा साथ

सातों फेरे होंगे अब हाथों में लेके हाथ

जीवन साथी हम दिया और बाती हम

कुमार सानू और जसपिंदर नरुला की आवाज ने इस गाने को अमर कर दिया है। लेकिन इस गाने की खास बात यह है कि गाने में पूजा बत्रा और अनिल कपूर की शादी का सीक्वेंस दिखाया गया है, जो कि एक सपना है। वहीं फिल्म में रवीना टंडन और अनिल कपूर की शादी होती हुई दिखाई गई थी।

यूट्यूब पर यह गाना 29 साल बाद भी काफी मशहूर है। इस गाने को 28 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को आज भी लोग सुनते हैं. एक यूजर ने इस गाने के कमेंट में लिखा, सरकार से निवेदन है इस गाने को national wedding song घोषित कर देना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा, कुछ गाने अमर होते हैं जो कभी बूढ़े नहीं होते !! उनको सुनने के बाद मन अतीत में चला जाता है और अपने सुनहरे दिनों में खो जाता है !!. तीसरे यूजर ने लिखा, जब ये फिल्म रिलीज हुई थी थियेटर्स में लगी थी. केबल का जमाना था तो हम देखने गए थे. वो भी वक्त था औज उस वक्त की खूबसूरती समझ में आती है।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles