हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना की 12वीं किश्त जारी, 10.10 लाख बहनों-बेटियों के खातों में पहुंचे 212.16 करोड़
हरियाणा की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ की 12वीं किश्त जारी कर दी है। आज शनिवार को हुई कैबिनेट की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी में पात्र महिलाओं के खातों में 2,100 रुपये भेजे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज विभिन्न 20 योजनाओं के तहत 50,46,624 पात्र लाभार्थियों के खातों में ₹1,634.27 करोड़ की राशि जारी की है। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 12वीं किश्त जारी करते हुए सीएम ने 10 लाख 10 हजार लाभार्थी बहन-बेटियों के खातों में ₹212 करोड़ 16 लाख की राशि डाली है। इसे मिलाकर अब तक 12 किस्तों में ₹2,466 करोड़ 63 लाख की राशि जारी की जा चुकी है।
बता दें कि हरियाणा सरकार की दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना (Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana) के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने कुल 2,100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
