7 साल की ग्रेसी गिल ने ऑस्ट्रेलिया में लहराया भारत का परचम, इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल

 
7 साल की ग्रेसी गिल ने ऑस्ट्रेलिया में लहराया भारत का परचम, इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल

 ।
कहते हैं मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है। पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है...इन पंक्तियों को सच कर दिखाया है हरियाणा के जिला कैथल के गांव प्योदा की मात्र 7 वर्षीय होनहार खिलाड़ी ग्रेसी गिल ने।


ग्रेसी गिल ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित 16वीं इंटरनेशनल ओपन फ्रेंडशिप ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 (16th International Open Friendship Taekwondo Championships) में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल (रजत पदक) अपने नाम किया है।
28 से 29 नवंबर 2026 तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में ग्रेसी ने अपनी प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन और अदम्य हौसले का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल की।


महज 7 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना और पदक जीतना अपने आप में बेहद सराहनीय उपलब्धि है। ग्रेसी की इस सफलता से गांव प्योदा, जिला कैथल और पूरे हरियाणा में खुशी और गर्व का माहौल है।


ग्रेसी की यह जीत साबित करती है कि सपने उम्र के मोहताज नहीं होते। अगर हौसले बुलंद हों और मेहनत सच्ची हो, तो छोटी-सी उम्र में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।


काबिलेगौर है कि ग्रेसी गिल कार्मेल कॉन्वेंट, सेक्टर 9-B चंडीगढ़ में पहली कक्षा की स्टूडेंट है और चंडीगढ़ में 29, 30 अगस्त को आयोजित प्रथम ओपन फ्रेंडशिप नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड मेडल जीता था, इसके बाद ग्रेसी को 16वीं इंटरनेशनल ओपन फ्रेंडशिप ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026, मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) में खेलने का मौका मिला।

About the Author

Atal Hind
Atal Hind atalhind@gmail.com

40 Articles