अंबाला में '1857 शहीद स्मारक' का लोकार्पण 5 नवंबर को: गृह मंत्री अमित शाह करेंगे उद्घाटन,

अंबाला में '1857 शहीद स्मारक' का लोकार्पण 5 नवंबर को: गृह मंत्री अमित शाह करेंगे उद्घाटन,
 

<strong>चंडीगढ़।</strong> देश की आजादी की पहली लड़ाई (1857 की क्रांति) के इतिहास में हरियाणा के अंबाला छावनी की ऐतिहासिक भूमिका अब राष्ट्रीय स्तर पर नए सिरे से स्थापित होने जा रही है। अंबाला छावनी में अंबाला-दिल्ली रोड पर लगभग 22 एकड़ में फैले विशाल "आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक-1857" का भव्य लोकार्पण आने वाले 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे।

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री (ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम) अनिल विज ने ऐतिहासिक शोध और सरकारी अभिलेखों के हवाले से अंबाला छावनी की इस क्रांति से जुड़े कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक तथ्य साझा किए हैं।

<strong>मेरठ से 9 घंटे पहले अंबाला में फूटा था क्रांति का बिगुल</strong>

प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. केसी यादव के शोध और राष्ट्रीय अभिलेखागार के दस्तावेजों का हवाला देते हुए अनिल विज ने बताया कि 10 मई 1857 को मेरठ में क्रांति की शुरुआत होने से करीब नौ घंटे पहले ही अंबाला छावनी में भारतीय सैनिकों ने अंग्रेजों के खिलाफ बगावत कर दी थी।

135 सैनिकों को 10 मिनट में गोलियों से भूना गया था

<strong>राष्ट्रीय अभिलेखागार के दस्तावेजों के अनुसार:</strong>

सितंबर 1857 का नरसंहार: अंबाला के परेड ग्राउंड पर एक साथ 135 भारतीय क्रांतिकारी सैनिकों को महज 10 मिनट के भीतर गोलियों से भून दिया गया था।

इस घटना में 33 सैनिकों को बंदी बना लिया गया था, जबकि 40 सैनिक जान बचाकर भागने में सफल रहे थे।

रेजिमेंटों को किया गया भंग: 1857 के विद्रोह के बाद ब्रिटिश सरकार ने बंगाल आर्मी की 74 नियमित नेटिव इन्फैंट्री रेजिमेंटों में से 54 को भंग कर दिया था। अंबाला स्थित 5वीं और 60वीं नेटिव इन्फैंट्री तथा 4थी कैवेलरी को भी 'विद्रोही' घोषित कर भंग कर दिया गया था।

<strong>22 एकड़ में बनी 22 गैलरी, आधुनिक तकनीक से दिखेगा इतिहास</strong>

अंबाला-दिल्ली मार्ग पर तैयार इस भव्य स्मारक में कुल 22 गैलरियां बनाई गई हैं।

इन गैलरियों में आधुनिक डिजिटल और विजुअल (दृश्य) तकनीकों के जरिए अंबाला, थानेसर, रोहतक, रेवाड़ी, मेरठ, दिल्ली और झांसी तक की 1857 की क्रांति के घटनाक्रम को प्रदर्शित किया जाएगा।

यह संग्रहालय एशिया के सबसे बड़े और आधुनिक ऐतिहासिक संग्रहालयों में से एक के रूप में उभरेगा, जो आने वाली पीढ़ियों को देश के पहले स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की गाथा से रूबरू कराएगा।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles