राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए पांच नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए पांच नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
 

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित

भिवानी, 29 अक्टूबर।

महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा द्वारा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक पात्र महिलाएं 5 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। सुषमा स्वराज पुरस्कार के लिए योग्य महिला को नामांकित करने के साथ डीसी कार्यालय के माध्यम से भी 5 नवंबर तक नामांकन भेजना होगा। डीसी साहिल गुप्ता ने ये जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इन पुरस्कारों का उद्देश्य महिलाओं के उल्लेखनीय योगदान को पहचान देना तथा समाज में अन्य महिलाओं को भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करना है। सुषमा स्वराज पुरस्कार, इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार, लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार, सरकारी कर्मचारी पुरस्कार, सामाजिक कार्यकर्ता पुरस्कार, महिला उद्यमी पुरस्कारों के लिए पांच नवंबर तक आवेदन करना होगा। अधिक जानकारी व आवेदन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट डब्लूसीडीएचआरवाई.जीओवी.इन पर संपर्क करें।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles