बाल महोत्सव 2026 का 27 से 31 अक्टूबर तक होगा आयोजन
जिला स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे जोनल व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में लेंगे भाग
भिवानी,
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद, चंडीगढ़ द्वारा बच्चों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से बाल महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। जिला बाल कल्याण परिषद भिवानी के प्रधान एवं डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय बाल महोत्सव की विभिन्न प्रतियोगिताएं 27, 28, 30 और 31 अक्टूबर 2026 को चिडय़िाघर रोड स्थित बाल भवन में आयोजित की जाएंगी। जिला बाल कल्याण अधिकारी ने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को जोनल स्तर और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इसलिए सभी प्रतिभागी बच्चों को जिला स्तरीय कार्यक्रम के अनुसार प्रतियोगिताओं में भाग लेना सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चे अपने साथ बोर्ड, पेन, कलर, पेंसिल, इरेजर, शार्पनर और रंगोली से संबंधित आवश्यक सामग्री लेकर आएं, ताकि प्रतियोगिताओं के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
