चौ. बंसीलाल राजकीय पॉलिटेक्निक, भिवानी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
भिवानी, 13 अक्तूबर स्थानीय सेक्टर 13 स्थित चौ. बंसीलाल राजकीय पॉलिटेक्निक, भिवानी में प्राचार्या डॉ गीता गुलिया के कुशल मार्गदर्शन में और एन एस एस अधिकारी डॉ. मुन्ना सिंह दहिया व सहायक प्राध्यापक नीरज कुमार साहू के दिशा निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न जागरूकता एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया।इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, भारतीय संस्कृति तथा तकनीकी जागरूकता की भावना विकसित करना रहा। अभियान के अंतर्गत एन एस एस स्वयंसेवकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम, ‘भारतीय संस्कृति और विविधता’ विषय पर रंगोली प्रतियोगिता, पौधारोपण अभियान, साइबर जागरूकता सेमिनार तथा स्वच्छता अभियान और 'सतत भविष्य के निर्माण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( ए आई ) की भूमिका’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। संस्थान की प्राचार्या डॉ गीता गुलिया ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत आयोजित ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक संवेदनशीलता, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता तथा राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा एक जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।
