जहां धर्म होगा वही श्री, विजय, ऐश्वर्य और सम्पन्नता होगी।। डा. स्वामी दिव्यानन्द भिक्षु:

जहां धर्म होगा वही श्री, विजय, ऐश्वर्य और सम्पन्नता होगी।। डा. स्वामी दिव्यानन्द भिक्षु:
 

<strong>जहां गायें वही गोपाल, जहां गोपाल वही धर्म।</strong>

<strong>भिवानी </strong>

गाव: स्वर्गस्य सोपानं गाव:स्वर्गऽपिपूजिता:।।  अर्थात स्वर्ग तुल्य सुख प्राप्ति के साधन के रूप में गो सेवा प्रमुख साधन है। गो सेवा, गोदान यज्ञ के माध्यम से हम सभी प्रकार के सुख और मानसिक शान्ति प्राप्त कर सकते हैं। यह गो रस ही तो है जो यज्ञ में प्रयुक्त होकर पर्जन्य बन जाता है और जन-जन का जीवन सिद्व कर देता है और इसीलिये गोरस को सर्व रसों में श्रेष्ठ रस कहा है। उक्त उदग़ार श्री गीता विहारी गौसदन के परमाध्यक्ष एवं तपोवन हरिद्वार के परम सन्त गीता ज्ञानेश्वर डा. स्वामी दिव्यानन्द जी महाराज भिक्षु: ने गौ दान के बाद कहा कि गो गाय रूप से विष्णु पत्नि भू देवी का आधिदैविक स्वरूप है और माता है। किन्तु ‘‘गो’’ वृषभ रूप से धर्म का आधिदैविक रूप होने से विश्व की प्रतिष्ठा है इसीलिये पिता भी है।  ‘‘गौ में माता वृषभ: पिता में दिवं शर्म जभती में प्रतिष्ठा।। क्या वर्णन करें गोमाता की महिमा?मातर: सर्वभूतानां गाव: सर्वसुखप्रदा:।

बुद्विंमा नित्यं गाव: कार्यो: प्रदक्षिण:।। अर्थात् गाय ही सम्पूर्ण प्राणियों की माता है विश्व की माता है। गो सेवा से प्रज्ञा शक्ति और प्राण शक्ति पुष्ट होती है। प्रणव ओंकार की भांति प्रथम पूज्य गणेश जी का और गाय का कीर्तन करना चाहिये। अनन्त महिमा है इस गाय की। गोचारण भूमि की कमी, अति महंगाई, गोमांस खाने वालो की अधिकता और इससे होने वाली विदेशी कमाई के प्रलोभन ने लगभग गोपालन पर प्रतिबंध सा ही लगा दिया है। शहर की स्वच्छता के नाम पर यदि सबसे अधिक कहर बरपा है तो वह शहर में गो पालन पर। हालाकि प्रत्येक शहर में बहुत गोभक्त ऐसे हंै जिन पर आर्थिक रूप से प्रभु कृपा है और उन्हीं के प्रयास से गोशालाओं और गोवंश को उन्नत करने के प्रयास भी चल रहे है। फिर भी गाय की आर्थिक उपयोगिता के साथ-2 इसकी आधिदैविक और वैदिक भावना को भी जागृत करने की आवश्यकता है।

अन्यथा रूग्ण गाय, घायल, वृद्व गाय बैलों के प्रति इन्हें अनुपयोगी समझकर इनकी देखभाल न हो पायेगी। सेवा की दृष्टि से इनकी देखभाल करने की भी परम आवश्यकता है। गोशालाओं का संचालन व्यवस्थित रूप से हो ऐसे में उन लोगों द्वारा गोशालाओं को सुरक्षित रखना भी आवश्यक है जो समाज के शोषक है और जिनकी बुद्वि अराजक स्वभाव की है। इस अवसर पर  बुलाकीराम अरोड़ा परिवार द्वारा गौदान किया गया। इस अवसर पर स्वाभिमान लाम्बा, सोहनलाल कालरा, गौरव बजाज, दीपक खण्डेलवाल, विसम्बर अरोरा, राजेश अनेजा आदि गौभक्त उपस्थित थे।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles